फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उधार ली है या चुराई है?', रुबीना दिलैक जैसा स्वेटशर्ट पहनने पर ट्रोल हुए राहुल वैद्य, यूजर्स ने कहा- कॉपी कैट

Sun, 28 Feb 2021 12:51 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वेटशर्ट पहनने पर ट्रोल हुए राहुल वैद्य - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 14 के रनर अप रहे राहुल वैद्य अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ छुट्टियां मनाने निकले हैं। इस जानकारी को खुद राहुल ने साझा की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। राहुल और दिशा दोनों एक हेलीकॉप्टर के सामने खड़े हैं।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
तस्वीर के साथ राहुल ने कैप्शन में लिखा, 'चलो ले चलें तुम्हें तारों के शहर में... मुंबई से कुछ दिन दूर मेरी प्यारी क्वीन के साथ।'  राहुल ने एक फोटो शेयर की, जिसमें वह दिशा परमार के साथ नजर आए। लेकिन इस दौरान राहुल वैद्य के आउटफिट ने यूजर्स का ध्यान खींच लिया। 

विज्ञापन

3 of 5
राहुल वैद्य-दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर में राहुल ने जो स्वेटशर्ट पहनी है वैसी ही स्वेटशर्ट रुबीना दिलैक 'बिग बॉस 14' में पहने नजर आई थीं। ऐसे में यूजर्स ने राहुल के मजे लेने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'दिशा के लिए बुरा लग रहा है। मतलब ओबसेशन देख रहे हो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो सब तो ठीक है पर तुमने रुबीना से हूडी उधार ली है या चुराई है? जल्दी वापस कर देना।' 

4 of 5
Rahul Vaidya - फोटो : instagram: @rahulvaidyarkv
शो खत्म होने के बाद राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग शादी को लेकर मीडिया से खुलकर बातचीत की और बताया कि वे किस तरह से शादी करना चाहते हैं। राहुल ने बताया कि दिशा और उनकी शादी कई मायनों में बेहद ही अलग और खास होगी। इतना ही नहीं, राहुल ने मेहमानों की लिस्ट भी बनानी शुरू कर दी है। राहुल कहते हैं कि मेहमानों की लिस्ट वो मंगेतर दिशा संग मिलकर तैयार करेंगे। राहुल ने शादी अपनी शादी को लेकर एक खास इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram/colorstv
राहुल ने बताया कि वो एक एकांत में रहने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने आगे कहा कि 'मैंने कई लाइव शोज किए हैं। बड़ी-बड़ी शादियों में परफॉर्म किया है, जहां हजारों लोग होते हैं, लेकिन मैं अपनी शादी केवल 50-60 खास और चुनिंदा लोगों की मौजूदगी में करना चाहता हूं। मेहमानों की लिस्ट में सबसे पहले सलमान खान का नाम लिखा। इसके अलावा मेरे खास दोस्त अली गोनी और जैस्मिन भसीन भी शादी में शामिल होंगे।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें