फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss विजेता इस एक्टर ने अब बड़े सितारों को लेकर दिया 'बड़ा' बयान, कहा सब टीआरपी के लिए...

Sun, 18 Mar 2018 06:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चैनलों पर आने वाले मनोरंजक धारावाहिकों में प्रतिस्पर्धा बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। ऐसे में टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट) ही तय करती है कि कौन कितना बेहतर है। यहीं कारण बड़े सितारे अब चैनलों की टीआरपी बढ़ाने के लिए छोटे पर्दे पर दिखाई देने लगे हैं। इसमें शाहरुख खान तक पीछे नहीं है। यह बात 1990 की सुपरहिट फिल्म ‘आशिकी’ के हीरो राहुल रॉय कहीं।
Trending Videos
विज्ञापन

एसके फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म ‘कृपा करो साईं’ का प्रमोशन करने झांसी आए राहुल रॉय ने कहा कि फिल्मी दुनिया में कलाकार और टेक्नीशियनों को काम मिलना आसान नहीं रह गया है, जो भी मुंबई इस गलतफहमी में जाते हैं वह पहले अपने खाने-पीने की जुगाड़ पुख्ता रखें और धैर्य रखें। नहीं तो असफलता ही हाथ लगेंगी।
विज्ञापन

‘आशिकी’ फिल्म की तरह अभी आ रही फिल्मों के गाने लोग लंबे समय तक नहीं गुनगुनाते इस सवाल पर उनका कहना था कि पहले लव स्टोरी को आगे बढ़ाने के लिए लोग रोमांस करते थे, लेकिन अब सिर्फ पटाने के लिए? मतलब फिल्म चलाने भर के लिए गाने बनाए जा रहे हैं?
विज्ञापन

धार्मिक फिल्मों का दौर चला गया। इस सवाल पर उनका कहना था कि अगला दौर धार्मिक फिल्मों और धारावाहिकों का ही होगा। बड़े- बड़े निर्देशक धार्मिक ग्रंथों को पर्दे पर लाने का काम कर रहे हैं। लंबे समय से बड़े पर्दे से गायब चल रहे राहुल रॉय ने बताया कि उनकी जल्द ही छह फिल्में आने वाली हैं। इनमें द मेसेज, वेलकम टू रुसिया, लव सीजन, नाइट ऑफ फॉग शामिल है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें