फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना के क्रश वाले बयान पर राहुल ने लिखा-speechless, आठ बार देख डाली थी अभिनेता की 'आशिकी'

Fri, 30 Aug 2019 04:08 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rahul roy - फोटो : amar ujala

कपूर खानदान की बेटी करीना कपूर (Kareena Kapoor) खान ने हाल ही में अपने क्रश के बारे में खुलासा किया था। करीना ने 'डांस इंडिया डांस 7 (Dance India Dance 7)' के मंच पर ये बात कबूली की उनका आशिकी फिल्म वाले राहुल रॉय पर क्रश था। अब करीना के इस बयान पर राहुल रॉय का रिएक्शन सामने आया है। 

 

विज्ञापन

2 of 5
Rahul Roy

राहुल रॉय ने कहा है- पिछले कुछ दिनों से मैं लगातार वो खबरें पढ़ रहा हूं जिसमें करीना ने मेरे बारे में बातें की हैं। मैं ऐसी तारीफ सुनकर निशब्द रह गया साथ ही हैरान भी था। लेकिन मुझे उनकी ईमानदारी के लिए उनकी सराहना करनी चाहिए। मैं उनके साथ भी काम करने की उम्मीद करता हूं क्योंकि मैंने उनकी बेहद प्रतिभाशाली और खूबसूरत बहन करिश्मा के साथ काम किया है। भगवान आपको हमेशा खुश रखे और चमकते रहें।

विज्ञापन

3 of 5
kareena kapoor khan

बता दें करीना ने कहा था-  राहुल रॉय के लिए उन्होंने 'आशिकी' 8 बार देखी थी। साल 1990 में आई महेश भट्ट की रोमांटिक ड्रामा आशिकी आज भी हिंदी सिनेमा की पॉपुलर लव स्टोरीज की लिस्ट में शुमार है। बता दें राहुल रॉय ने अपनी डेब्यू फिल्म 'आशिकी' से ही लाखों का दिल जीत लिया था। उस समय राहुल ज्यादातर लड़कियों के क्रश हुआ करते थे। 

4 of 5
Rahul Roy
आशिकी के बाद राहुल के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी जब उन्होंने 47 फिल्में साइन की थीं जिनमें से 19 लोगों के पैसे वापस कर दिए थे। एक वक्त ऐसा था जब उनकी 23 फिल्में फ्लोर पर थीं और दिन में 3 फिल्मों की शूटिंग करके, वो रात में अन्य फिल्मों के लिए काम किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rahul roy
ये सिलसिला करीब 6 साल चला। लेकिन धीरे-धीरे उनकी चमक फीकी होती चली गई। फिल्में न मिलने के बाद राहुल ऑस्ट्रेलिया चले गए। बीच-बीच में वह भारत भी आते रहे। 1990 के दशक की हिट फिल्म 'आशिकी' से मशहूर हुए अभिनेता राहुल रॉय को दर्शक लगभग भूल चूके थे पर 'बिग बॉस' ने उन्हें नया नाम दिया। राहुल रॉय बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा थे और इसके विनर रहे थे। साल 2017 में राहुल रॉय ने बीजेपी ज्वॉइन कर लिया। राहुल रॉय फिलहाल मुंबई में रहते हैं। उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें