फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर से आईसीयू में पहुंचे राहुल रॉय, हृदय गति धीमी होने की वजह से डॉक्टरों को हुई चिंता

Fri, 18 Dec 2020 08:31 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राहुल रॉय - फोटो : instagram/officialrahulroy
कारगिल में अपनी फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग करते हुए ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हुए अभिनेता राहुल रॉय ठीक तो हो रहे हैं लेकिन उनके लक्षण थोड़े चिंताजनक हैं। उनका इलाज मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में चल रहा है और इस अस्पताल के एक डॉक्टर ने जानकारी दी है कि राहुल रॉय को एक बार फिर से आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसका कारण है राहुल की धीमी गति से चल रहीं दिल की धड़कनें।
विज्ञापन

2 of 5
राहुल रॉय - फोटो : Instagram
अस्पताल में राहुल रॉय का इलाज कर रहे डॉक्टर पवन पाई एक न्यूरोलॉजिस्ट और न्यूरोइंटरवेंशन कंसल्टेंट हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि राहुल वैसे तो लगभग ठीक हो रहे हैं लेकिन उन्हें बोलने में थोड़ी सी दिक्कत है। उनकी देह का दायां हिस्सा ब्रेन स्ट्रोक की वजह से थोड़ा कम काम कर रहा है। जब उनका हाल ही में एमआरआई हुआ तो उसमें वह लगभग ठीक हो चुके हैं। लेकिन, उन्हें आईसीयू में रखने का कारण है उनकी हृदय गति। हालांकि, यह सिर्फ एक दिन के लिए है। बाद में उन्हें आईसीयू से निकाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
राहुल रॉय - फोटो : इंस्टाग्राम
अस्पताल से राहुल के ठीक होने की खबरें तो पिछले कुछ दिनों से आ ही रही हैं। वह खुद भी सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा करके अपने प्रशंसकों और अपने चाहने वालों को आश्वस्त करते रह रहे हैं कि वह अब पहले से बेहतर हैं। डॉक्टर ने भी बताया है कि उनकी हालत अब पहले से बेहतर है। जल्द ही उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। राहुल की स्पीच थेरेपी भी विशेषज्ञों की देखरेख में चल रही है। साथ ही उनकी फिजियोथैरेपी पर भी काम चल रहा है।

4 of 5
राहुल रॉय
राहुल कारगिल में पिछले महीने अपनी फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग कर रहे थे। इस समय पहाड़ी इलाकों में ठंड बहुत है और कारगिल का तापमान तो -12 से -13 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। ऐसे में राहुल फिल्म में काम भी कर रहे थे और ठंड का मजा भी ले रहे थे। लेकिन, ठंड का मजा लेते हुए वह कुछ सावधानियों का ध्यान रखना भूल गए और उन्हें अचानक से ब्रेन स्ट्रोक जैसी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राहुल रॉय
फिल्म की शूटिंग के दौरान राहुल को जैसे ही ब्रेन स्ट्रोक हुआ, उन्हें आनन फानन में कारगिल से श्रीनगर लाया गया। और वहां से जल्द से जल्द मुंबई पहुंचाया गया। मुंबई में आकर राहुल को नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका तुरंत इलाज भी शुरू हुआ। राहुल जिस फिल्म 'एलएसी- लिव द बैटल' की शूटिंग कर रहे थे, वह फिल्म इसी साल जून के महीने में भारत-चीन सीमा पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प पर आधारित है। फिल्म में राहुल के साथ टीवी के मशहूर कलाकार निशांत सिंह मलकानी भी मुख्य भूमिका में होंगे।

पढ़ें: आमिर ने दो साल से इंतजार कर रहे नीरज पांडे को कहा ना, शुरू करेंगे टी सीरीज की ये बहुप्रतीक्षित फिल्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें