फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 साल बाद ऐसे दिखते हैं 'आशिकी' वाले हीरो राहुल रॉय, मां से अफेयर की खबर तक उड़ चुकी है

Sun, 09 Feb 2020 04:06 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Rahul Roy - फोटो : instagram
महेश भट्ट के निर्देशन में बनी 'आशिकी' के हीरो राहुल रॉय का आज जन्मदिन है। इस फिल्म से राहुल को काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी लेकिन इसके बावजूद वो बॉलीवुड में ज़्यादा टिक नहीं पाए। अचानक राहुल लाइमलाइट से गायब हो गए और फिर कुछ साल बाद बिग बॉस सीजन 1 में आए। आइए राहुल के जन्मदिन पर एक नजर उनके फिल्मी करियर पर।
विज्ञापन

2 of 5
Rahul Roy - फोटो : Social Media
राहुल आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्या आप जानते हैं आशिकी के बाद राहुल के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी जब उन्होंने 47 फिल्में साइन की थीं जिनमें से 19 लोगों के पैसे वापस कर दिए थे। एक वक्त ऐसा था जब उनकी 23 फिल्में फ्लोर पर थीं और दिन में 3 फिल्मों की शूटिंग करके, वो रात में अन्य फिल्मों के लिए काम किया करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
Rahul Roy
यह सिलसिला करीब छह साल चला। लेकिन धीरे-धीरे उनकी चमक फीकी होती चली गई। फिल्में न मिलने के बाद राहुल ऑस्ट्रेलिया चले गए। बीच-बीच में वह भारत भी आते रहे। राहुल रॉय को दर्शक लगभग भूल चूके थे पर 'बिग बॉस' ने उन्हें नया नाम दिया। राहुल रॉय बिग बॉस के पहले सीजन का हिस्सा थे और इसके विनर रहे थे। 

4 of 5
rahul roy
राहुल रॉय ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार उनकी और उनकी मां के अफेयर की खबर अखबार में छप गई थी। दरअसल वह एक पार्टी में अपनी मां के साथ गए थे। राहुल ने बताया था- इस पार्टी में मैं अपनी मां साथ डांस कर रहा था। अगले दिन अखबार में खबर छप गई कि राहुल का एक उम्रदराज महिला से अफेयर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rahul Roy - फोटो : Mumbai, Amar Ujala
अब राहुल मुंबई में ही रहते हैं और एक बार फिर इंडस्ट्री में वापसी करने को तैयार हैं। उन्होंने एक प्रोडक्शन हाउस भी खोला है। राहुल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में वह कपिल शर्मा के शो में नजर आए थे। जहां उन्होंने खुलासा किया था कि शाहरुख खान की फिल्म डर पहले उन्हें ऑफर की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें