राहुल ने कहा, 'मैं राज साहब और उनके दो बेटों को बहुत करीब से जानता था। मैं राज साहब का सहायक रहा और तब मैंने आरके फिल्म्स के बैनर तले ही 'बीवी ओ बीवी' फिल्म निर्देशित की। मैं उनके बेटों रणधीर और ऋषि का दशकों तक करीबी दोस्त रहा और उनके पूरे परिवार को बहुत अच्छे से जानता हूं। राज साहब की जीवन यात्रा एक कलाकार के रूप में और एक फिल्मकार के रूप में बहुत शानदार रही है। उनकी करियर यात्रा को मैं हमेशा से लिखना चाहता था और यह मेरे जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक रहा।'
राज कपूर की बायोग्राफी राहुल लिखना तो चाहते थे लेकिन उन्होंने कभी हिम्मत नहीं दिखाई। राहुल ने बताया कि वह तो लेखक और निर्देशक अपूर्व असरानी हैं जिन्होंने राज कपूर की बायोग्राफी लिखने का विचार राहुल के दिमाग में डाला। राहुल ने बताया कि इस काम में उन्हें तीन साल लगे। उन्हें और भी काम करने होते थे जिसकी वजह से पूरी तरह वह इस काम में नहीं जुट पाए। लेकिन, कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन का समय ऐसा रहा जब उन्होंने पूरा मन लगाकर इस बायोग्राफी को लिखा। आखिरकार, अब यह तैयार है।
राहुल ने जानकारी दी है कि उनके प्रकाशक बहुत ही जल्द इस किताब को प्रकाशित करेंगे। राज कपूर के प्रशंसक उनके समय में पूरी दुनिया में फैले हुए थे। लेकिन, राहुल को अब लगता है कि पता नहीं, उनकी लिखी इस बायोग्राफी को कितने लोग पढ़ेंगे? कितने लोग होंगे जो राज कपूर के जीवन को करीब से जानना चाहेंगे? हो सकता है कि ऐसे बहुत से लोग हों! बता दें कि राहुल रवैल को सनी देओल, शाहरुख खान जैसे बड़े कलाकारों के साथ 'अंजाम', 'अर्जुन पंडित', 'डकैत', 'बेताब', 'लव स्टोरी' आदि फिल्मों के लिए जाना जाता है। 'लव स्टोरी' हिंदी सिनेमा की इकलौती फिल्म है जिसकी ओपनिंग क्रेडिट्स में फिल्म निर्देशक का नाम नहीं है।
सिंगल नहीं अक्षय को अब डबल रोल पर भरोसा, शाहरुख की 'पठान' को इस फिल्म से देंगे टक्कर