फिल्म अर्जुन रेड्डी में विजय देवरकोंडा के दोस्त का किरदार निभाने वाले अभिनेता राहुल रामकृष्णा के एक सनसनीखेज खुलासे से इस वक्त तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके फैंस भी हैरान हैं। राहुल ने एक के बाद एक कई सारे ट्वीट्स में खुलासा किया है कि उनके साथ बचपन में रेप हुआ था। राहुल के इस बयान के बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
2 of 5
rahul ramakrishna
- फोटो : Twitter
राहुल ने अपने पहले ट्वीट में लिखा- 'बचपन में मेरा रेप हुआ था। मुझे नहीं पता कि इस बारे में मैं और क्या कह सकता हूं सिवाय इसके कि इसके बाद में खुद को जानना चाहता हूं। मुझे लगता है कि जिंदगी में काफी खालीपन होता है। मैं इस घटना को अपनी जिंदगी का एक ब्लैक होल मानता हूं। और न ही इसे ज्यादा तवज्जो देना चाहता हूं।'
विज्ञापन
3 of 5
rahul ramakrishna
- फोटो : Twitter
राहुल ने अपने अगले ट्वीट में लिखा- 'यह दर्दनाक है। बेहद नृशंस है लेकिन यह आपको पीड़ित नहीं बनाता। आप एक दाग के साथ एक योद्धा बन जाते हैं। मैं अपने ऊपर थोपे गए क्राइम के साथ जी रहा हूं। इसमें कभी मुझे न्याय नहीं मिलेगा। अपने लोगों को अच्छा इंसान बनने के लिए कहिए।'
4 of 5
rahul ramakrishna
- फोटो : Twitter
राहुल के इस ट्वीट के बाद सभी सेलिब्रिटीज के रिएक्शन आने शुरू हो गए। प्रियदर्शी ने लिखा- अगर मैं कोशिश भी करूं तो भी मैं कभी उस दर्द को नहीं समझ पाऊंगा। मैं भी कुछ नहीं कर सकता। लेकिन सिर्फ कहना चाहता हूं, मजबूत रहो। आप हर गंदगी से बाहर आ गए हैं और इसे अपनी क्षमता के अनुसार सबसे बेहतर तरीके से संभाला है। आप एक फाइटर हैं। प्यार!
बता दें राहुल ने 'अला वैकुंटपुरम लो', 'ची ला साओ', 'भारत अने नेनू', 'शीशमहल', 'गीता गोविंदम' और 'मिठाई' जैसी फिल्मों में काम किया है। विजय देवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी से राहुल को काफी पहचान मिली। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर रही।