फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड ने किया कुबूल, खुद गर्भपात की दवाई लाकर दी थी

Fri, 22 Apr 2016 09:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
प्रत्यूषा बनर्जी
टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी की मौत मामले में पहले सवाल पूछे जाने पर कई दिन अस्पताल में भर्ती रहे राहुल राज सिंह ने मुंह खोल दिया है। दरअसल, मुंबई पुलिस इन दिनों लगातार राहुल राज सिंह से पूछताछ कर रही है। शुरुआती दिनों में काफी इधर-उधर करने के बाद आखिरकार उन्होंने मुंह खोला है और साफ-साफ बताया है कि प्रत्यूषा की मौत वाले दिन इस अनहोनी से पहले क्या-क्या घटा था।
विज्ञापन

प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड ने किया कुबूल, खुद गर्भपात की दवाई लाकर दिया था

2 of 10
प्रत्यूषा बनर्जी
असल में बीते दो दिनों में मेडिकल रिपोर्ट और तथ्यों से यह साफ हो गया था कि प्रत्यूषा का मौत के पहले ही गर्भपात हुआ है। हो सकता है उन्होंने खुद कराया हो या किसी के दबाव में कराना पड़ा हो। इन सवालों के बीच अब खुद ही राहुल ने कुबूल कर लिया है कि हां, प्रत्यूषा के पेट में उन्हीं का बच्चा था। पुलिस को उन्होंने सबकुछ साफ-साफ बता दिया है।
विज्ञापन

प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड ने किया कुबूल, खुद गर्भपात की दवाई लाकर दिया था

3 of 10
pratyusha banerjee
राहुल के मुताबिक, प्रत्यूषा को गर्भ ठहरा था। मौत के ठीक पहले प्रत्यूषा का गर्भपात भी हुआ था। लेकिन इस फैसले में दोनों की सहमति थी। बल्कि डॉक्टर के पास भी दोनों साथ ही गए थे। उन्होंने बताया कि प्रत्यूषा ने उन्हें एक दिन अचानक बताया कि उनके पीरियड्स नहीं आ रहे हैं। फिर दोनों साथ डॉक्टर के पास चेक कराने के लिए पहुंचे थे।

प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड ने किया कुबूल, खुद गर्भपात की दवाई लाकर दिया था

4 of 10
pratyusha banerjee
डॉक्टर के पास यह साफ हो जाने के हां, प्रत्यूषा को गर्भ ठहर गया है, राहुल मुताबिक दोनों ने मिलकर गर्भपात का फैसला किया। क्योंकि दोनों की शादी नहीं हुई ‌थी। राहुल के मुताबिक वह इस साल नवंबर तक शादी के बारे में सोच रहे थे। लेकिन यह सबकुछ बहुत अचानक हो गया। बाद में राहुल ने खुद ही बची हुई दवाइयां लाकर दी थी। यह जानने के बाद पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है।
विज्ञापन

प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड ने किया कुबूल, खुद गर्भपात की दवाई लाकर दिया था

5 of 10
प्रत्यूषा बनर्जी
यह जानने के बाद प्रत्यूषा का गर्भपात हुआ था, राहुल से इससे संबंधित सारी जानकारिया विस्तार से मांगी हैं। इसमें डॉक्टर और दवाइयों की पूरी जानकारी शामिल हैं, जो प्रत्यूषा को गर्भपात के लिए दी गई थीं। इससे भी बड़ी बात कि पुलिस ने राहुल राज सिंह के डीएनए जांच के लिए भी संस्तुति कर दी है। अब राहुल का डीएनए जांच कराया कराया जाएगा, इससे साफ हो जाएगा कि प्रत्यूषा के मौत के वक्त भी क्या राहुल का कोई अंश उनमें था या नहीं। इसी बीच राहुल ने प्रत्यूषा को लेकर कुछ अन्य खुलासे भी की हैं।
विज्ञापन

प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड ने किया कुबूल, खुद गर्भपात की दवाई लाकर दिया था

6 of 10
गौरतलब है कि एक अप्रैल की शाम प्रत्यूषा को उनके घर में मृत पंखे पर लटकते हुए पाया गया। राहुल राज सिंह ने उस दिन के बारे में बताया है। उनका कहना है कि प्रत्यूषा को शराब पीने की आदत थी। वह 31 मार्च की रात से बेतहाशा शराब पी रही थीं। राहुल के मुताबिक उन्होंने उस दिन कई बार शराब को लेकर प्रत्यूषा को टोका भी। लेकिन वह नहीं मानी।
विज्ञापन

प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड ने किया कुबूल, खुद गर्भपात की दवाई लाकर दिया था

7 of 10
द टाइम्स ऑफ इंडिया में मंगलवार को छपे राहुल के एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि 31 मार्च को वो दोनों अपने एक कॉमन दोस्त के घर पार्टी कर रहे थे। वहां प्रत्यूषा ने खूब शराब पी थी। सुबह करीब आठ बजे दोनों का कुछ खाने का मन हुआ, पहले दोनों ने साथ खाना बनाने का मन भी बनाया, लेकिन प्रत्यूषा ने नहाने की बात कर शॉवर में चली गईं। उन्होंने वहां भी शराब पी। 

प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड ने किया कुबूल, खुद गर्भपात की दवाई लाकर दिया था

8 of 10
राहुल के अनुसार वह प्रत्यूषा के कुछ खाने को लेने के लिए निकले जब वह लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद दोबार लॉक कर दिया गया था। उन्होंने उनके पास जो चाभी थी उससे दरवाजा खोलने की कोशिश की लेकिन खोल नहीं पाए तो वह बाजार में दूसरी चाभी लेने के चले गए। फिर जब वह लौटे तो भी दरवाजा नहीं खुला। तब उन्होंने अपने नौकर को बुलाया और बालकनी डाककर अंदर से दरवाजा खोलने को कहा, अंदर जाने के बाद उन्होंने वह अनहोनी देखी। प्रत्यूषा अपने पंखे से लटके हुई थीं।

प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड ने किया कुबूल, खुद गर्भपात की दवाई लाकर दिया था

9 of 10
pratyusha banerjee
यह कहना है राहुल राज सिंह का। वह आगे जोड़ते हैं कि दरवाजा खुलते ही वह भागकर प्रत्यूषा के पास पहुंचे उन्हें नीचे उताकर कर पानी के छीटे मारे और उन्हें जगाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि वह कुछ समझ नहीं पा रहे थे क्या करना है, ऐसी स्थिति में वह प्रत्यूषा को लेकर अस्पताल भागे इस दौरान उन्होंने कई सिग्नल भी तोड़े। लेकिन प्रत्यूषा के परिवार ने दूसरी ही बात बताई।
विज्ञापन

प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड ने किया कुबूल, खुद गर्भपात की दवाई लाकर दिया था

10 of 10
प्रत्युषा
प्रत्यूषा की मां का आरोप है कि प्रत्यूषा ने कोई आत्महत्या नहीं की है। उसे साजिश रचकर जान से मारा गया है। उधर, पुलिस राहुल राज पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि टीवी के बेहद चर्चित धारावाहिक 'बालिका वधू' में प्रत्यूषा ने आनंदी का किरदार निभाकर भारत के घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें