राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
वहीं राहुल गांधी के इस्तीफे की बात करें तो उन्होंने बुधवार को अपने ट्विटर हैंडल पर चार पेज का इस्तीफा ट्वीट किया था। इसी के साथ उन्होंने औपचारिक लिखित घोषणा करके लगभग सवा महीने से अध्यक्ष पद पर बने रहने को लेकर जारी असमंजस खत्म कर दिया। राहुल ने साफ कहा कि अब वह कांग्रेस अध्यक्ष पद पर नहीं हैं और इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद राहुल ने कहा था, 'मैं कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में 2019 के चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेता हूं। पार्टी के बेहतर भविष्य के लिए जवाबदेही महत्वपूर्ण है। पार्टी के पुनर्निर्माण के लिए कड़े फैसले लेने होंगे। इसीलिए अध्यक्ष के तौर पर अपनी जिम्मेदारी की अनदेखी कर दूसरों को जवाबदेह ठहराना अन्याय होगा।'