फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसे मोदी के गले मिले राहुल, वैसे दुश्मनी भुला इन स्टार्स ने ली थी जादू की झप्पी, मच गया था तहलका

Sun, 22 Jul 2018 05:05 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संसद में एक अजब ही नजारा देखने को मिला। पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोलते-बोलते राहुल गांधी अचानक जाकर पीएम मोदी से गले मिल गए। राहुल गांधी की ये जादू की झप्पी मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बॉलीवुड में भी कई बार ऐसी ही जादू की झप्पी देखने को मिली जिसके बाद सभी हैरान हो गए। आइए बात करते हैं उन 4 मौके के बारे में जब दुश्मन भी लगे मिल गए।
विज्ञापन

2 of 5
सलमान और शाहरुख खान
सभी जानते हैं कि सलमान खान और शाहरुख खान एक अरसे से एक दूसरे के दुश्मन माने जाते थे। ये दोनों अक्सर किसी भी पार्टी फन्क्शन में जाते एक दूसरे को नजरअंदाज करते। हालांकि बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में दोनों सालों का दुश्मनी भुलाकर गले मिल गए थे। उनका यह हग इतिहास बन गया था।
विज्ञापन

3 of 5
kangana ranaut and karan johar
कंगना और करण
बॉलीवुड में अघर नेपोटिज्म पर जब भी बहस होगी कंगना रनौत और करण जौहर की लड़ाई जरूर याद की जाएगी। दोनों की लड़ाई 2017 में 'कॉफी विद करण' से शुरू हुई।लेकिन साल बीतते ही इनका फिर से पैचअप हो गया। 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार' के सेट पर आई कंगना ने सारे गिले शिकवे भुला कर करण जौहर को गले लगा लिया था।
 

4 of 5
रेखा और जया बच्चन
‘स्टार स्क्रीन अवॉडर्स समारोह’ के दौरान जब रेखा और जया बच्चन को गले मिलते देखा गया वहां मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। दरअसल दोनों के बीच दरार आई अमिताभ बच्चन की वजह से। अमिताभ और रेखा का अफेयर 1976 में आई फिल्म ‘दो अन्जाने’ के दौरान शुरु हुआ था। लेकिन इन दोनों ने कभी अपने रिश्ते को दुनिया के सामने स्वीकार नहीं किया। जया से शादी के बाद अमिताभ रेखा से दूर हो गए। हालांकि बहुत बाद में एक अवार्ड शो के दौरान ये दोनों सभी पुरानी बातें भूलकर गले लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता
बिग बॉस 11 सीजन की सबसे बड़ी हाईलाइट शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता की नोक झोंक थी। शो के शुरुआत से ही शिल्पा और विकास आपस में लड़ते हुए दिखाई दिए लेकिन शो के अंत में दोनों एक दूसरे के गले मिले। यह हग इन दोनों के नए रिश्ते की शुरुआत मानी जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें