rahul bose
- फोटो : social media
Rahul Roushan ने ट्विटर पर लिखा- 'मेरे लिए 'राहुल बोस मोमेंट' तब था जब मुझे एक मसाला पापड़ के लिए 125 रुपये देने पड़े थे।' इसके अलावा 'राहुल बोस मोमेंट' ट्रेंड के जरिए सोशल मीडिया पर अन्य यूजर्स ने भी महंगी चीज को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं। बता दें कि 2 केलों का भारी-भरकम बिल देखकर राहुल ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर कहा था कि, 'इस वीडियो को मैं चंडीगढ़ में शूट कर रहा हूं। यह जेडब्ल्यू मैरिएट होटल का खूबसूरत स्वीट है। दरअसल, जिम में वर्कआउट करने के बाद मैंने दो केले मंगवाए, मुझे दे दिए गए । लेकिन जरा आप बिल देखिए।' होटल ने दो केलों का बिल 442 रुपये बना दिया।