फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय रग्बी टीम में खेल चुका है ये एक्टर, क्रिकेट-बाक्सिंग' में जीते मैडल पर फिल्मों में हुए न हिट

Sat, 27 Jul 2019 02:00 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rahul bose - फोटो : social media
राहुल बोस पिछले दिनों अपने एक वीडियो को लेकर खूब सुर्खियों में रहे थे। इस वीडियो में राहुल ने बताया था कि एक पांच सितारा होटल में दो केलों की भारी-भरकम कीमत चुकानी पड़ी और 442 रुपये का बिल भरना पड़ा। राहुल बोस बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक माने जाते हैं जो फिल्मों के अलावा सामाजिक कार्यों में भी काफी सक्रिय हैं। राहुल का जन्म 27 जुलाई 1967 को बेंगलुरू में हुआ था। उन्होंने फिल्म 'द परफेक्ट मर्डर' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था।
विज्ञापन

2 of 5
rahul bose - फोटो : social media
राहुल बोस ना केवल एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि वो एक स्क्रिप्टराइटर, डायरेक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। एक्टर होने के साथ-साथ राहुल बोस एक अच्छे रग्बी खिलाड़ी भी हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि वो भारतीय रग्बी टीम के पहले चेहरे थे जिन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

3 of 5
rahul bose - फोटो : social media
रग्बी के अलावा राहुल बोस ने क्रिकेट भी खेला। उन्होंने सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी से क्रिकेट के गुर भी सीखे थे। यही नहीं बॉक्सिंग की एक प्रतियोगिता के लिए तो उन्हें सिल्वर मेडल मिला था। राहुल अक्सर स्टेडियम में क्रिकेट या कबड्डी मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते नजर आते हैं।

4 of 5
Rahul Bose - फोटो : social media
राहुल बोस को प्रतिष्ठित टाइम मैग्जीन ने 'द सुपरस्टार ऑफ इंडियन आर्ट हाउस सिनेमा' करार दिया था। उन्हें यह खिताब 'इंग्लिश', 'अगस्त' और 'मिस्टर एंड मिसेज अय्यर' जैसी फिल्में करने की वजह से मिला था। इसके अलावा मैक्सिम ने राहुल बोस को 'द सीन पेन्न ऑफ ओरिएंटल सिनेमा' बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
rahul bose - फोटो : social media
फिल्मों की बात करें तो राहुल ने 'प्यार के साइड इफेक्ट्स', 'मान गए मुगल ए आजम', 'झंकार बीट्स', 'कुछ लव जैसा', 'चमेली', 'शौर्या' और 'दिल धड़कने दो' में काम किया है। उन्होंने फिल्म 'पूर्णा: रेज हैज नो लिमिट' को डायरेक्ट भी किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें