फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थमता नहीं दिख रहा राहुल बोस के 2 केलों का विवाद, इस वजह से देना पड़ा 442 रुपये का बिल

Wed, 31 Jul 2019 08:49 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rahul bose - फोटो : social media
राहुल बोस बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से हैं जो अलग तरह की फिल्में करने के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों राहुल 2 केले के बिल को लेकर बनाए गए वीडियो की वजह से चर्चा में बने हुए हैं। 22 जुलाई को पांच सितारा होटल जेडब्ल्यू मैरियट में उन्हें 2 केले के लिए 442 रुपये का बिल बनाकर दे दिया गया। मामला बढ़ने के बाद होटल पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया लेकिन अब फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (FHRAI) ने जेडब्ल्यू मैरियट का समर्थन किया है और कीमत को सही ठहराया है।
विज्ञापन

2 of 5
rahul bose - फोटो : social media
फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष जीएस कोहली ने कहा है कि 'होटल में कोई भी चीज सस्ते में नहीं मिलती है। शहरों में सड़क किनारे बिकने वाली 10 रुपये की कॉफी भी 250 रुपये की हो जाती है। होटल सामान को केवल खरीदते नहीं है, बल्कि सेवा, गुणवत्ता, कटलरी, साफ सुथरा फल देते हैं, जिसके लिए इतना पैसा ग्राहक से चार्ज करना वाजिब है।'
विज्ञापन

3 of 5
rahul bose - फोटो : social media
होटल फेडरेशन ने 2 केलों पर 18 फीसदी जीएसटी वसूलना भी सही ठहराया। कोहली ने कहा कि 'अगर होटल किसी तरह की कोई सेवा देता है तो उसका जीएसटी वसूलना पड़ेगा। यह सरकार की तरफ से जारी किया हुआ आदेश है और उसका पालन करना ही पड़ेगा। 

 

4 of 5
rahul bose - फोटो : social media
शोकॉज नोटिस के बाद शनिवार तक होटल मैनेजमेंट को दो केलों के लिए भारी भरकम कीमत वसूलने पर जवाब देना था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। जिसके बाद एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने होटल पर 25 हजार रुपये जुर्माना ठोक दिया। बता दें कि राहुल बोस ने जिम के दौरान दो केलों का ऑर्डर दिया था, जिसका बिल 442.50 रुपये दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Rahul Bose - फोटो : Social Media
इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए बोस ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- ‘आपको यकीन करने के लिए इसे देखना होगा। कौन कहता है कि फल आपके लिए नुकसानदेह नहीं हैं? आप यह होटल से पूछिए।' एक्टर ही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर हैरानी जताई। कुछ यूजर्स ने दो केलों के लिए इतने ज्यादा पैसे चार्ज करने पर सवाल खड़े किए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें