फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुसरत की कव्वाली गाने पर बेटी निदा ने उठाए थे सवाल, राहत ने करारा जवाब देकर बोलती की बंद

Tue, 05 Jun 2018 10:22 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
rahat fateh ali khan
ये बात सच है कि नुसरत फतेह अली खान अपने पीछे सूफी शैली में गाने में माहिर अगर कोई शिष्य छोड़कर गए हैं तो वो हैं राहत फतेह अली खान। आज के समय में राहत फतेह अली खान मशहूर गायक हैं। न सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि उनका डंका तो भारत से लेकर पूरी दुनिया में बजता है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
rahat fateh ali khan
जी हां, इस पाकिस्तानी गायक ने अपने स्वर्गीय चाचा, उस्ताद नुसरत फतेह अली खान से यह कला सीखी है। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि अब उन्हें ही उनके चाचा के गानों को गाने से रोका जा रहा है। इस बात पर राहत फतेह अली खान ने साफ-साफ कह दिया है कि " मैं उनका उत्तराधिकारी हूं। उत्तराधिकारी इसलिए क्योंकि मैं अपने चाचा नुसरत फतेह अली खान का अपनाया हुआ बेटा हूं। इसलिए मुझे उनके गानों को गाने से कोई नहीं रोक सकता। इसके लिए भला मुझे किसी की इजाजत की जरूरत क्यों होगी?" 

 
विज्ञापन

3 of 6
rahat fateh ali khan with nusrat
दरअसल, जिओ टीवी की ओर से उनसे ये सवाल पूछा गया था कि क्या उन्हें नुसरत फतेह अली खान की क्ववालियों को गाने के लिए किसी की इजाजत लेनी होगी..? राहत ने पलटकर इसका जवाब देते हुए कहा 'नहीं'। उन्होंने कहा, हमारे परिवार के इतिहास में कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि हमें गायन में किसी की इजाजत लेनी पड़े। यह हमारे ही परिवार की विरासत है। इसे हम जब चाहे, जहां चाहे वहां गा सकते हैं। कव्वाली और सूफी संगीत के क्षेत्र में यह 600 से भी ज्यादा साल पुरानी और समृद्ध विरासत है।

 

4 of 6
rahat fateh ali khan with nusrat
राहत ने बताया कि उनके चाचा नुसरत ने भी उनका पालन-पोषण किया है। राहत ने समझाते हुए कहा कि मेरे पिता उस्ताद फर्रुख फतेह अली खान और चाचा उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने मेरे दादा के कलाम (लेखन) से यह विद्या हासिल की और मेरे ( दादा) उस्ताद फतेह अली खान को हमारे परिवार के अन्य सदस्यों से यह विद्या मिली है।

 
विज्ञापन

5 of 6
nusrat with daughter nida
ताज्जुब की बात है कि जहां एक और राहत अपने परिवार के एक होने की बात कह रहे हैं वहीं बीते सप्ताह नुसरत फतेह अली खान की बेटी ने अपने पिता के गाये गानों को अन्य गायकों द्वारा गाए जाने पर उनके खिलाफ कॉपीराइट उल्लंघन के तहत कार्रवाई करने की बात कही है। लाहौर प्रेस क्लब में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए निदा नुसरत ने कहा, "मैं नुसरत फतेह अली खान की एकमात्र उत्तराधिकारी हूं और मेरे पिता के गीतों के कॉपीराइट केवल मेरे पास हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
nida nusrat fateh ali khan
ऐसे में अब आपको भी किसी कार्यक्रम या आयोजन में नुसरत फतेह अली खान के गाने गाने से पहले उनकी बेटी की परमिशन की जरूरत होगी क्योंकि उनकी बेटी निदा नुसरत फतेह अली खान कानूनी नोटिस भेज सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें