फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नशे में धुत राहत फतेह अली खान ने अपने चाचा के मैनेजर के साथ किया कुछ ऐसा,वीडियो देख गुस्साए फैंस

Wed, 17 Aug 2022 04:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
राहत फतेह अली खान - फोटो : social media
पाकिस्तानी म्यूजिक इंडस्ट्री के नामचीन सिंगर राहत फतेह अली खान भारत में भी बहुत मशहूर हैं। कभी अपनी आवाज के चलते तो कभी अपने गाए गानों के कारण राहत फतेह अली खान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक बार फिर वह लाइमलाइट में आ गए हैं। दरअसल, गायक ने 16 अगस्त को अपने चाचा उस्ताद नुसरत फतेह अली खान को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की थी। लेकिन राहत फतेह अली खान के पोस्ट के 24 घंटे बाद ही एक वीडियो के कारण नेटिजन्स के निशाने पर आ चुके हैं और कुछ सोशल मीडिया पर उनके लिए चिंता भी जता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
राहत फतेह अली खान
पाकिस्तान के साथ-साथ भारतीय लोगों के दिलों में भी अपनी आवाज का जादू चला चुके राहत फतेह अली खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर राहत फतेह अली खान द्वारा साझा किए गए वीडियो में वो शराब के नशे में धुत होकर नुसरत फतेह के मैनेजर से बात करते दिख रहे हैं। दरअसल, वायरल होती वीडियो में राहत फतेह अली खान नुसरत के मैनेजर के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। वह मैनेजर को गले लगाते हुए कहते दिख रहे हैं कि, 'हम एक हैं और हमेशा एक ही रहेंगे।' इसके बाद अब सिंगर नशे में धुत होकर अपने दिवंगत चाचा का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इस वीडियो में राहत फतेह अली खान की हालत देख यूजर्स भड़क उठे।   
विज्ञापन

3 of 4
राहत फतेह अली खान - फोटो : amar ujala
वीडियो में नशे में धुत दिख रहे राहत फतेह खान की ऐसी हालत देख फैंस लगातार सोशल मीडिया पर ट्वीट कर गुस्सा जता रहे हैं। नेटिजन्स वीडियो को री-ट्वीट कर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कोई उनकी चिंता जता रहा है, तो कोई नुसरत फतेह अली खान के मैनेजर के लिए उनके प्यार की तारीफ कर रहा है। लेकिन कई यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। उनकी लड़खड़ाती जुबान को देख यूजर्स को साफ पता लग रहा है कि उन्होंने बेइंतहा शराब पी रखी है। लेकिन जबरदस्त ट्रोलिंग के बाद भी राहत फतेह अली खान का इसपर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन

4 of 4
नुसरत फतेह अली खान - फोटो : File Photo
बीते दिन 16 अगस्त को दिग्गज गायक नुसरत फतेह अली खान की 24वीं पुण्यतिथि थी। इस मौके पर राहत फतेह अली खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट साझा किया था। अपने पोस्ट में राहत ने लिखा, 'आपने अपने जीवनकाल में अनगिनत जिंदगियों को छुआ था और आपकी मृत्यु के बाद भी, आप अपने संगीत और अपनी पारिवारिक विरासत के माध्यम से जीते हैं, आपकी कमी हमेशा खलेगी! उस्ताद नुसरत फतेह अली खान - 13 अक्टूबर, 1948 - 16 अगस्त, 1997।'    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें