फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने के मामले पर राहत फतेह अली खान ने दिया करारा जवाब

Thu, 22 Feb 2018 06:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने एक बार फिर से पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन करने के मुद्दे को उठाया है। पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बीजेपी सांसद बाबुल सुप्रियो ने कहा कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए बॉलीवुड पाकिस्तानी कलाकारों को बैन कर दे। जिसके जवाब में पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने ट्वीट किया है।
विज्ञापन

2 of 4
पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान ने जवाब दिया है कि कलाकारों को धर्म, देश की दीवार में ना डालें। बाबुल के ट्वीट पर जवाबी ट्वीट में पाकिस्तान के गायक राहत फतेह अली खान लिखा है कि संगीत की कोई सरहद नहीं होती।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
बुधवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय राज्य मंत्री और सिंगर बाबुल सुप्रियो ने फिल्म प्रोड्यूसर वासु भगनानी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि फिल्म से राहत फतेह अली खान का गाना ट्रेलर से हटाया जाना चाहिए। बाबुल की मांग है कि बॉलीवुड को पाकिस्तानी कलाकारों से तमाम रिश्ते तोड़ लेने चाहिए। उनका कहना है भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदी रहनी चाहिए क्योंकी पाकिस्तानी कलाकारों का पाकिस्तानी होना ही अपराध है।
 

 
विज्ञापन

राहत फतेह अली खान ने हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ के लिए प्लेबैक दिया है। ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज हो रही है। 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं और इसमें सलमान खान की भी छोटी भूमिका है। इसके पहले फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल के रिलीज होने के वक्त भी पाकिस्तानी कलाकारों का भारी विरोध हुआ था। क्योंकि इस फिल्म में पाकिस्तानी सिंगर फवाद खान ने भी अहम किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें