manish mundra
- फोटो : Social Media
नाइजीरिया की एक कंपनी में मुख्य कार्याधिकारी (सीईओ) के पद पर काम करते हुए हिंदी सिनेमा में स्वतंत्र सिनेमा के अलमबरदार बने फिल्म निर्माता मनीष मूंदड़ा का कहना है कि ऑस्कर पुरस्कारों के लिए भारतीय फिल्मों का चयन सही समय पर किया जाना बहुत जरूरी है। मनीष की फिल्म न्यूटन तीन साल पहले भारत की तरफ से ऑस्कर पुरस्कारों में भेजी गई थी लेकिन उनका मानना है कि फिल्म के चयन और पुरस्कारों के लिए वोटिंग में इतना कम वक्त होता है कि कोई निर्माता चाहकर भी फिल्म का प्रचार प्रसार अमेरिका में सही से नहीं कर सकता।