फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' से घर- घर में मशहूर हुए थे रघुबीर यादव, छोटी उम्र से ही शुरू कर दिया था अभिनय

Tue, 23 Jun 2020 06:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
रघुबीर यादव - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला
बड़े और छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर कलाकार रघुबीर यादव का जन्मदिन 25 जून को होता है। वह बॉलीवुड के उन कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने फिल्मी पर्दे पर हमेशा अमिट छाप छोड़ी है। उनका जन्म 25 जून 1957 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक किसान परिवार में हुआ था। ऐसे में हम आपको उनकी जिदंगी से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
रघुबीर यादव बचपन से ही गाने के शौकीन थे। उन्होंने कई नाटकों और फिल्मी गानों में अपनी आवाज दी है। वह बहुत छोटी उम्र में एक पारसी थिएटर कंपनी से जुड़ गए थे। रघुबीर यादव ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जबलपुर से ही की थी। अभिनय में रुचि होने के चलते उन्होंने दिल्ली स्थिति नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में दाखिला लिया। यहां से उनके अभिनय का असली सफर शुरू हुआ। 
विज्ञापन

3 of 6
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
रघुबीर यादव की पहली फिल्म 'मैसी साहब' थी। इस फिल्म में वह मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म का निर्देशन प्रदीप कृष्ण ने किया था। फिल्म 'मैसी साहब' में रघुबीर यादव को मौका प्रदीप कृष्ण की पत्नी के कहने पर मिला था। निर्देशक की पत्नी ने उनके अभिनय को देखने के बाद ही इस फिल्म के लिए उनका नाम सामने रखा था। 

4 of 6
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
रघुबीर यादव ने अपने अभिनय का लोहा बड़े पर्दे के साथ छोटे पर्दे भी मनवाया था। वह साल 1989 में दूरदर्शन के चर्चित सीरियल 'मुंगेरीलाल के हसीन सपने' में मुख्य भूमिका में थे। इस सीरियल से उन्हें काफी पहचान मिली। रघुबीर यादव थिएटर के मंझे हुए कलाकारों में से एक हैं। उन्होंने 70 से ज्यादा नाटकों में सिंगिंग और करीब 2500 शोज किए। 
विज्ञापन

5 of 6
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
रघुवीर यादव की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कई फिल्मों में शानदार अभिनय किया है। उन्होंने मैसी साहब, पीपली लाइव, लगान, सलाम बॉम्बे, सूरज का सातवां घोड़ा, अर्थ और बैंडिट क्वीन जैसी कई शानदार फिल्मों में काम किया है। वह अभिनय के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 'सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड' से नवाजे जा चुके हैं। यह पुरस्कार उन्हें 'मैसी साहब' के लिए मिला था। बात करें रघुवीर यादव की निजी जिंदगी की तो उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय कथक डांसर पूर्णिमा से शादी की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह दोनों अलग हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रघुबीर यादव - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, साल 1988 में रघुवीर और पूर्णिमा की शादी हुई थी। उस दौरान पूर्णिमा पेशे से एक अंतर्राष्ट्रीय कथक डांसर थी। पूर्णिमा के मुताबिक रघुवीर के एक्टिंग करियर के लिए उन्होंने अपना करियर छोड़ दिया। रघुवीर और पूर्णिमा की शादी को 32 साल बीत चुके हैं, जिसमें इन दोनों का एक 30 साल का बेटा है, जोकि अपनी मां के साथ ही रहता है। रघुवीर और पूर्णिमा साल 1995 में एक-दूसरे से अलग हो गए। तब से इन दोनों के बीच गुजारा भत्ता को लेकर हमेशा से विवाद रहा है। 

पढ़ें: हिमांशी खुराना के फैन की हुई मौत, गायिका ने सोशल मीडिया पर ऐसे जताया दुख
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें