सोनाली बेंद्रे के साथ कुणाल सिंह
कुणाल सिंह
तमिल सिनेमा के एक्टर कुणाल सिंह ने सोनाली बेंद्रे के अपोजिट बॉलीवुड में कदम रखा लेकिन उन्हें लगातार असफलता का मुंह देखना पड़ा। 7 फरवरी 2008 को कुणाल अपने मुंबई स्थित अपार्टमेंट में पंखे से लटके हुए मिले थे। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, यह तो कोई नहीं जानता, लेकिन अंदाजा लगाया जाता रहा है कि फिल्मों में लगातार मिल रही असफलता से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। मौत के वक्त उनकी उम्र 30 साल थी।