Pataakha
साल 2018 में राधिका ने बड़े पर्दे पर फिल्म 'पटाखा' के साथ डेब्यू किया। फिल्म में राधिका के अलावा दंगल फेम अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, विजय राज और नमित दास जैसे सितारे थे। फिल्म की कहानी दो बहनों पर आधारित रहती है। फिल्म में राधिका के अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके बाद राधिका साल 2019 में एक और फिल्म में नजर आईं जिसका नाम था 'मर्द को दर्द नहीं होता'। हालांकि इस फिल्म ने ज्यादा नाम नहीं कमाया।