मुंबई में अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'पैडमैन' के सॉन्ग लॉन्च पर ऐसे कई खुलासे हुए जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। इस मौके पर अक्षय अपनी दो पत्नियों असल जिंदगी की पत्नी- ट्विकंल खन्ना और फिल्म 'पैडमैन' में उनकी पत्नी बनी राधिका आप्टे के साथ नजर आए। कार्यक्रम में फिल्म के सभी कलाकारों से मीडिया ने कई सवाल पूछे लेकिन इन सबके बीच राधिका ने पीरियड्स को लेकर जो बात कही उसे सुन सब हैरान रह गए।
पढ़ेंः पक्के सबूत: क्लीनिक में दिखी शाहरुख की बेटी, लोग करने लगे ऐसे सवाल
विज्ञापन
2 of 4
फिल्म की स्टारकास्ट से जब पूछा गया कि उनके घरों में पीरियड्स और सैनिटरी पैड्स को लेकर कैसा माहौल रहा है तो राधिका आप्टे ने बिना किसी हिचकिचाहट से बताया कि उनके परिवार में सभी डॉक्टर हैं, इसलिए उनके घर में ऐसी रूढ़िवादी बातें नहीं होतीं। उन्हें पहले से ही इस बारे में जानकारी दे दी गई थी। इसके बावजूद उन्हें जब पहली बार पीरियड्स हुआ था, तो वो बहुत रोई थीं।
विज्ञापन
3 of 4
राधिका ने बताया कि असल में अपने इस शारीरिक बदलाव से वो बहुत घबरा गई थीं लेकिन उनकी मां ने घर में एक बड़ी पार्टी दी थी, जहां उनके रिश्तेदार और दोस्त सभी आए थे। राधिका को पहले पीरियड्स पर तोहफे के रूप में घड़ी मिली थी और बहुत सारे गिफ्ट्स मिले थे।
पढ़ेंः 'भाबीजी' के विभूति नारायण को नहीं मिल रहा काम, पत्नी के लिए करेंगे स्पर्म डोनेट
राधिका ने ये भी बताया कि ये सच है कि आज भी सैनेटरी पैड खरीदने को लेकर लड़कियों को कई बार शर्मसार होना पड़ता है। उन्होंने बताया कि शुरू में उन्हें भी शर्म आती थी, मगर एक दिन उन्होंने तय किया कि वो दूकान जाएंगी और बिना किसी हिचक के सैनिटरी पैड की मांग करेंगी और उन्होंने ऐसा ही किया भी। एक दिन उन्होंने चिल्लाकर दुकानदार से सैनिटरी पैड मांगा और अपनी शर्म को दूर किया।