राधिका आप्टे ने बाफ्टा 2025 के दौरान बाथरूम में ब्रेस्ट पंपिंग करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है। फैंस ने अभिनेत्री को कई तरह की हिदायत तक दे डाली है।
अभिनेत्री राधिका आप्टे अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में आ गई हैं। राधिका ने एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे बाफ्टा अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर नजर आ रही हैं। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट की है, इसमें वे बाथरूम में ब्रेस्ट पंपिंग करती दिखाई दे रही हैं, इतना ही नहीं उनके दूसरे हाथ में शैंपेन का गिलास भी है। इस फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा शुरू हो गई है।
विज्ञापन
2 of 5
बेटी के साथ राधिका आप्टे
- फोटो : इंस्टाग्राम
राधिका ने शेयर की तस्वीर
अपनी इस तस्वीर के साथ राधिका ने कैप्शन में लिखा, 'अब मेरी बाफ्टा की रिएलिटी देखिए। मैं नताशा का धन्यवाद करना चाहती हूं, जिनके कारण मैं इस अवॉर्ड फंक्शन में शामिल हो पाई। उन्होंने बच्चे की टाइमिंग को देखते हुए ये प्लान किया। मैं बाथरूम में ये कर रही थी। इतना ही नहीं मैं शैंपेन लेकर बाथरूम में आई थी।
मां बनने पर दी ये सलाह
राधिका ने अपनी पोस्ट पर लिखा, नई मां बनना बहुत मुश्किल होता है। काम के दौरान बच्चे देखभाल करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इस तरह से हर चीज की चिंता करने और चीजों को आसान बनाने के लिए इंडस्ट्री और लोगों की तारीफ जरूरी है।
4 of 5
राधिका आप्टे
- फोटो : इंस्टाग्राम
फैंस ने दी अभिनेत्री को हिदायत
राधिका को उनके फैंस ने कमेंट में हिदायत दी है। एक फैन ने लिखा- 'बच्चे को नशा हो जाएगा मैम'। दूसरे फैन ने लिखा, 'ये तो दुख की बात है कि आपको बाथरूम में पंप करना पड़ रहा है, एक फीडिंग रूम जरूर होना चाहिए।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'वैसे तो ब्रेस्ट फीडिंग कराने के दौरान ड्रिंक नहीं करना चाहिए।' किसी ने लिखा, 'मुझे माफ करिए लेकिन राधिका आप इस पोस्ट के जरिए गलत मैसेज दे रही हैं। ब्रेस्टफीडिंग के दौरान ड्रिंक करना सही नहीं।' एक अन्य फैन ने काम के दौरान भी ऐसे स्ट्रगल को लेकर अभिनेत्री की तारीफ की है।
साल 2024 में मां बनी राधिका आप्टे
राधिका आप्टे अपनी निजी जिंदगी को वैसे तो निजी रखना ही पसंद करती हैं। उनकी शादी को लगभग 12 साल हो चुके हैं। राधिका ने संगीतकार बेनेडिक्ट टेलर से साल 2012 में शादी की थी। राधिका पिछले साल नवंबर 2024 में मां बनी हैं। उन्होंने अपने बच्चे के साथ भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो राधिका पिछले साल ‘सिस्टर मिडनाइट’ में नजर आईं थीं।