हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें राधिका आप्टे नग्न अवस्था में सेक्स सीन करती नजर आ रही हैं। इसको लेकर काफी कुछ कहा जा रहा है। इसको लेकर राधिका पर भी कई तंज किए जा रहे हैं, राधिका ने इस सारे मामले पर खुलकर अपनी बात कही है। ये वीडियो राधिका की आने वाली फिल्म 'प्राच्ड' की है। राधिका की इस हद तक बोल्ड हो जाने वालों को उन्होंने जवाब दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
'मेरा शरीर है, मैं जो चाहे करूं, मेरी आजादी है'
2 of 5
आदिल हुसैन के साथ अपने इन सीन पर राधिका ने जमकर अपनी भड़ास निकाली है। राधिका और आदिल ने एनडीटीवी के एक कार्यक्रम में बात करते हुए सवाल किया कि मेरे बदन पर कोई और कैसे सवाल कर सकता है। उन्होंने कहा कि 'इस लीक से मुझपर कोई फर्क नहीं पड़ा है। इससे मुझे सिर्फ अपने शरीर के साथ और सहज होने में मदद मिली।'
विज्ञापन
'मेरा शरीर है, मैं जो चाहे करूं, मेरी आजादी है'
3 of 5
राधिका ने कहा कि ये मेरे साथ दूसरी बार हुआ है। पहली बार जिस फिल्म की क्लिप लीक हुई उस शार्ट फिल्म के लिए मुझे अवार्ड मिला। पहली बार जब ये हुआ, मैं एकदम चौंक गई थी। लोग उसे बड़ा मुद्दा बनाते जा रहे थे। मुझे बड़ा गुस्सा आया। मगर इस बार मुझे गुस्सा नहीं आया। मुझे पता है कि अपने शरीर के साथ क्या करना है।
'मेरा शरीर है, मैं जो चाहे करूं, मेरी आजादी है'
4 of 5
फिल्म में राधिका के साथ अंतरंग होने वाले आदिल हुसैन भी इस मामले से नाराज हैं। उन्होंने कहा, 'आखिर इसे सिर्फ राधिका आप्टे के सेक्स सीन क्यों बताया जा रहा है, आदिल हुसैन सेक्स सीन क्यों नहीं?' उन्होंने इस तरह की वीडियो को एक तरह से हीरोइन की पर्सनल लाइफ से जोड़कर देखने पर भी नाराजगी जताई।
राधिका आप्टे और आदिल हुसैन की फिल्म 'प्राच्ड' गुजरात की तीन महिलाओं की कहानी है। यह फिल्म भारत के बाहर कुछ मुल्कों में रिलीज हो चुकी है और इसे काफी तारीफ भी मिली है।