फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका आप्टे के हाथ से निकल गई थी विकी डोनर, बोलीं- 'वजन ज्यादा था इसलिए मेकर्स ने नहीं लिया'

Thu, 27 Jun 2019 08:44 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
radhika apte - फोटो : social media
राधिका आप्टे ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बना ली है। राधिका की पिछली फिल्म 'अंधाधुन' भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। फिल्म में राधिका और आयुष्मान खुराना की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। राधिका और आयुष्मान की जोड़ी फिल्म 'विक्की डोनर' में भी बनने वाली थी लेकिन उनकी जगह यामी गौतम को ले लिया गया । 
विज्ञापन

2 of 5
radhika apte
इस बात का खुलासा हाल ही में राधिका आप्टे ने किया है । राधिका, आयुष्मान खुराना के साथ एक चैट शो में पहुंची थीं । एक इंटरव्यू में राधिका ने बताया कि यामी से पहले ये फिल्म उन्हें ऑफर हुई थी । मेकर्स को लगा कि राधिका का वजन ज्यादा है इसलिए उन्हें फिल्म में साइन नहीं किया गया । एक्ट्रेस ने बताया, 'मैं छुट्टियों पर गई थी, जहां मैंने काफी बियर पी और खूब खाना खाया था।'
विज्ञापन

3 of 5
Radhika Apte
'मैंने मेकर्स से कहा भी कि मैं वापस आने के बाद वजन कम कर लूंगी लेकिन वो फिल्म को लेकर कोई चांस नहीं लेना चाहते थे। इस फिल्म से रिजेक्ट होने के बाद मैं डाइट को लेकर काफी सीरियस हो गई थी। इस रिजेक्शन का मेरे ऊपर बहुत प्रभाव पड़ा था । उस दौरान आयुष्मान खुराना काफी पतले थे ऐसे में हमारी जोड़ी जचती भी नहीं।' 

4 of 5
radhika apte
राधिका के मुताबिक, इसके बाद उन्होंने अपने खाने-पीने पर काफी ध्यान देना शुरू कर दिया था । बता दें कि साल 2018 में राधिका और आयुष्मान की फिल्म 'अंधाधुन' ब्लॉकबस्टर रही । आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म आर्टिकल 15 को लेकर चर्चा में है। फिल्म 28 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में वो पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
radhika apte
वहीं राधिका आप्टे 'रात अकेली' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके अपोजिट नवाजुद्दीन सिद्दीकी दिखाई देंगे। इसके अलावा राधिका के पास एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है । राधिका जल्द ही द्वितीय विश्वयुद्ध पर आधारित अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'लिबरेट: ए कॉल टू स्पाई'  में नजर आएंगी। इस फिल्म में राधिका द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान मशहूर जासूस 'नोरा बेकर' की भूमिका निभाएंगी ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें