फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका आप्टे को एमी अवार्ड्स के नॉमिनेशन मेडल से लेकर दरबार के पहले गाने तक, पांच खबरें

Sun, 24 Nov 2019 10:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Radhika Apte,Darbar - फोटो : amar ujala
राधिका आप्टे को मिला एमी अवार्ड्स का नॉमिनेशन मेडल
सिनेमा के मशहूर इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2019 की सेरेमनी सोमवार को शुरू होने वाली है। इस अवार्ड्स की नॉमिनेशन की लिस्ट में बॉलीवुड की अदाकारा राधिका आप्टे का भी नाम शामिल है। ऐसे में सेरेमनी शुरू होने से पहले रविवार को राधिका आप्टे के पास नॉमिनेशन मेडल पहुंच गया है। आज इंटरनेशनल एमी अवार्ड्स 2019 के नॉमिनेशन मेडल्स राधिका सहित सभी नॉमिनेट सितारों के पास पहुंच चुके हैं। ये एमी अवार्ड्स भारत के लिए काफी खास हैं क्योंकि इस अवार्ड्स शो में बॉलीवुड की तीन वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स, लस्ट स्टोरीज और द रीमिक्स का नाम शामिल है।
विज्ञापन

2 of 5
raima sen - फोटो : social media
राइमा सेन जल्द करेंगी साउथ सिनेमा में डेब्यू
अभिनेत्री मुनमुन सेन की बड़ी बेटी राइमा सेन जल्द साउथ सिनेमा में कदम रखने वाली हैं। राइमा सेन लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। इंडिया टुडे की खबर के अनुसार राइमा सेन जल्द तमिल फिल्म अग्नि सिरागुगल में नजर आएंगी। उनके साथ साउथ सिनेमा के मशहूर कलाकार अरुण विजय मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। आपको बता दें कि राइमा ने हिंदी सिनेमा के साथ ही बंगाली दर्शकों के बीच भी अपनी खास पहचान बनाई है। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : social media
शौकत कैफी के निधन के बाद प्रियंका चोपड़ा पहुंची शबाना आजमी के घर
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी की मां और मशहूर अदाकारा, लेखिका शौकत कैफी आजमी का शुक्रवार को निधन हो गया। इस दुख की घड़ी में कई बॉलीवुड सितारे शबाना आजमी के घर पहुंचे और शौकत कैफी को अंतिम विदाई दी। इस बीच रविवार को अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शबाना आजमी के घर पहुंची और उन्हें सांत्वना दी। 90 साल की शौकत कैफी लंबे समय से बीमार चल रही थीं जिसके चलते शुक्रवार शाम को उनका जुहू स्थित आवास पर इंतकाल हो गया। उनके इंतकाल के समय उनकी बेटी शबाना आजमी भी वहीं मौजूद थीं। 

4 of 5
Sanjay Leela Bhansali - फोटो : file photo
बैजू बावरा भंसाली के करियर की सबसे बड़ी चुनौती 
मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली अपनी अगली फिल्म बैजू बावरा की तैयारी में जुडे हुए हैं। बैजू बावरा 15वीं सदी के मशहूर संगीतकार थे। वह ध्रुपद गायकी के लिए काफी मशहूर थें। उन्होंने अकबर के दरबार में शास्त्रीय संगीत के एक महान ज्ञाता तानसेन को संगीत द्वन्द के लिए चुनौती दी थी है। वह तानसेन को अपने संगीतकार पिता की मौत का जिम्मेदार मानते थे। अब इस फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली ने कहा है कि ये फिल्म उनके अब तक की करियर की सबसे बड़ी चुनौती है। यह फिल्म दो गायकों की जिंदगी पर आधारित है, जिसमें करीब दर्जनभर गाने होंगे। ऐसे में भंसाली का कहना है कि यह उनके करियर की सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Darbar - फोटो : Social Media
फिल्म दरबार का पहला गाना इस दिन होगा रिलीज
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की आने वाली फिल्म दरबार काफी समय से चर्चा में है। इस बीच फिल्म का पहला गाना कब रिलीज होगा इसका खुलासा भी हो गया है। फिल्म दरबार की प्रोडक्शन कंपनी Lyca Productions ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है। दरबार फिल्म के पहले गाना का नाम Chumma Kizhi है और ये गाना  27 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इस गाने को देश के महान गायकों में शुमार एस पी बालासुब्रमण्यम ने गाया है। 



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें