फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधिका आप्टे ही नहीं ये 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस भी होती रहती हैं ट्रोल, एक तो आए दिन सुनती है खरी-खोटी

Fri, 07 Sep 2018 02:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Radhika Apte
बॉलीवुड में अपने बेबाक बयान और खुले विचारों के लिए पहचान रखने वाली एक्ट्रेस राधिका आप्टे का आज यानी 7 सितंबर को 33वां बर्थडे है। वह साल 1985 में तमिलनाडू के वेल्लोर में पैदा हुईं। राधिका को वेब सीरिज की क्वीन भी माना जाता है और वह अकसर अपने बयान और ड्रेस को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। ऐसे में राधिका के साथ-साथ उन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेस की भी बात करेंगे जो सोशल मीडिया पर अकसर ट्रोल होती नजर आई हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
Sonam Kapoor - फोटो : Instagram
ट्रोलिंग की लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे एक्ट्रेस सोनम कपूर की। देखा जाए तो सोनम को आए दिन ट्रोल होने की लत गई है। बता दें कि वह पति आनंद आहुजा का सरनेम ना लगाने पर ट्रोल हुईं, ड्रेस को लेकर, बर्थडे विश करने पर बार-बार सोनम सोशल मीडिया पर अपनी इन आदतों से ट्रोल होती नजर आई हैं।
विज्ञापन

3 of 7
हिना खान
टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान का नाम तो सुना ही होगा। जी हां, वहीं हिना खान जो सलमान खान के फेमस टीवी शो बिग बॉस 11 में सुर्खियां बंटोरती नजर आई थीं। हिना खान भी अकसर सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर रहती हैं। कभी ब्वॉयफ्रेंड रॉकी को लेकर तो कभी अपने ड्रेसिंग स्टाइल की वजह से। हिना खान हाल ही में आई वीडियो एल्बम भसूड़ी को लेकर भी ट्रोल हुई थीं। उनकी ये एल्बम बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। 

4 of 7
swara bhaskar
इस लिस्ट में फिल्मों में साइड रोल करने वाली एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का नाम भी आता है। स्वरा को आप फिल्म तनु वेड्स मनु में एक्ट्रेस कंगना रनौत की फ्रेंड के रोल से जानते हैं। हालांकि इसके बाद स्वरा ने कई फिल्मों में काम किया है जिसमें वीरे दी वेडिंग में वह करीना और सोनम कपूर संग नजर आई थीं। बता दें कि हाल ही में स्वरा ने भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में गिरफ्तारी और अर्बन नक्सल की बहसों के बीच बीजेपी पर निशाना साधा था जिसके बाद से यूजर्स ने उन्हें अनाप-शनाप बोलना शुरू कर दिया था।  
विज्ञापन

5 of 7
kareena kapoor
बॉलीवुड की बेबो कही जाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर भी कई बार ट्रोल हुई हैं। हाल ही में वह पति सैफ अली खान के साथ बिकिनी में नजर आई थीं। जैसे ही ये फोटो सोशल मीडिया पर आईं यूजर्स ने भद्दे-भद्दे कमेंट्स कर करीना को बूढ़ी कहना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
ameesha patel
कहो ना प्यार है और गदर एक प्रेमकथा जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज भी खुद को किसी न्यूकमर एक्ट्रेस से कम नहीं समझती हैं। यही कारण हैं कि वह आज भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिकिनी और तंग कपड़ों वाले फोटोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में यूजर्स भी अमीषा पर कमेंट्स किए बगैर नहीं रह पाते हैं। यहां तक कि उनके लिए अनाप- शनाप लिखकर गालियां भी देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
radhika apte bold pics
आखिर में बात करेंगे बर्थडे गर्ल राधिका आप्टे की। राधिका फिलहाल वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स में काम कर रही हैं। राधिका को यूजर्स नेटफ्लिक्स का सूर्यवशंम मानते हैं। वो इसलिए क्योंकि राधिका ने फिल्मों के साथ-साथ कई वेब सीरीज में भी काम किया हुआ है और अभी भी कर रही हैं। बता दें कि कोई भी नई वेब सीरीज लॉन्च होती है जो सोशल मीडिया पर यूजर्स सिर्फ राधिका आप्टे का नाम लेकर उन्हें ट्रोल करने लग जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें