बीते शुक्रवार यानी 11 मार्च बॉक्स ऑफिस के लिए काफी महत्वपूर्ण तारीख रही है। इस दिन दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं, जिसमें पहली साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'राधे श्याम' है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और दूसरी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' है। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाया गया है। 'राधे श्याम' से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं, ऐसे में जब ये फिल्म सिनेमाघरों में आ रही थी, उससे पहले ही एडवांस में करोड़ों की बुकिंग हो गई थी। लेेकिन अब महज 14 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने 'राधे श्याम' को कड़ी टक्कर दी है। इतना ही नहीं, कलेक्शन के मामले में 'द कश्मीर फाइल्स' प्रभास की फिल्म से काफी आगे निकल गई है। दोनों के दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है, जो 'राधे श्याम' के मेकर्स के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है।