फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Hegde Instagram: कड़ाके की ठंड में पूजा हेगड़े ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बिकिनी वाली तस्वीरों पर दिल हार बैठे फैंस

Wed, 19 Jan 2022 03:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
पूजा हेगड़े सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर वहां वो अपने फैंस के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने मालदीव वेकेशन की एक हॉट बिकनी पहने तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है, जिसमें वे बेहद बोल्ड दिख रही हैं। अपने बोल्ड फोटोज से फैंस का दिल जीतने वाली पूजा एक बार फिर मानों इंटरनेट पर तहलका मचा रही हैं।

विज्ञापन

2 of 6
पूजा हेगड़े - फोटो : social media
इंस्टा हैंडल पर शेयर की फोटो
मालदीव में छुट्टियां मना रहीं अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे एक फ्लोरल आईवरी बिकनी सेट पहने दिख रही हैं। पूजा इसमें बहुत खूबसूरत और फिट लग रही हैं। यह फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,"मैं हमेशा अपनी सनशाइन लेकर चलती हूं।"
 
 
विज्ञापन

3 of 6
पूजा हेगड़े का बोल्ड लुक - फोटो : instagram/hegdepooja
तुरंत मिलने लगा लोगों का प्यार
पूजा की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। उनके इंस्टा पर 17 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इस फोटो को अपलोड होते ही 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और अभिनेत्री के फैंस इसपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। इनमें बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी शामिल हैं। मनीष ने इसपर फायर वाली इमोजी से रिएक्ट किया, तो वहीं एक फैन ने कहा, "पूजा आप खुद धूप हैं।"

 

4 of 6
पूजा हेगड़े और प्रभास
इस फिल्म में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा हेगड़े प्रभास के साथ फिल्म 'राधे श्याम' में दिखाई देंगी। फिल्म रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार है और 14 जनवरी 2022 को स्क्रीन पर आने वाली थी, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे शिफ्ट करना पड़ा था। अभी तक कोई नई रिलीज डेट सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन

5 of 6
राधे श्याम में प्रभास और पूजा - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर के जरिए दी थी फिल्म पोस्टपोन होने की जानकारी 
फिल्म के रिलीज न होने की पुष्टि करते हुए पूजा ने अपने ट्विटर हांडल पर लिखा था, "हमें अपनी फिल्म #राधेश्याम की रिलीज को मौजूदा कोविड स्थिति के कारण स्थगित करना पड़ रहा है। सभी प्रशंसकों को उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। हम आपको जल्द ही सिनेमाघरों में देखेंगे ..!"
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राधे श्याम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
कुछ ऐसी होगी राधे श्याम की कहानी
फिल्म राधे श्याम 1970 के दशक की एक कहानी है, जिसमें प्रभास 'विक्रमादित्य' और पूजा 'प्रेरणा' का किरदार निभाएंगे। राधा कृष्ण कुमार द्वारा अभिनीत यह फिल्म विक्रमादित्य और प्रेरणा की प्रेम कहानी है, जिसमें भाग्य की भी अहम भूमिका है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें