फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' फ्लॉप होने के 3 महीने बाद रेमो ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'वो फिल्म कभी नहीं बनाऊंगा जिसमें...'

Thu, 20 Sep 2018 12:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
race 3
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही 300 करोड़ रुपए कमाए हों लेकिन ये सुपर फ्लॉप साबित हुई थी । इस फिल्म का ट्रेलर आने के बाद ही दर्शकों ने फिल्म को बकवास कहना शुरू कर दिया था । जब फिल्म रिलीज हुई तो इसे दुनिया की सबसे खराब फिल्मों में शामिल किया गया । 
विज्ञापन

2 of 8
रेमो डिसूजा
रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सलमान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह और साकिब सलीम लीड रोल में थे । फिल्म को लेकर सलमान और रेमो का खूब मजाक उड़ाया गया था । 
विज्ञापन

3 of 8
सलमान खान, रमेश और रेमो
अब फिल्म रिलीज के 3 महीने बाद रेमो डिसूजा ने 'रेस 3' के फ्लॉप होने पर अपनी चुप्पी तोड़ी है । उन्होंने कहा, 'मैंने इस फिल्म से दो चीजें सीखी हैं । पहली ये कि आधी-अधूरी स्क्रिप्ट के ऊपर कभी फिल्म नहीं बनानी चाहिए ।'

4 of 8
रेमो डिसूजा
'कैमरा रोल करने से पहले आपको स्क्रिप्ट पर काफी मेहनत करने की जरूरत होती है । दूसरी ये कि जब क्रिएटिव टीम में मतभेद हो तो झुक जाना चाहिए । आप किसी से एक हद तक बहस कर सकते हो उसके बाद चुप होना ही बेहतर है ।'
विज्ञापन

5 of 8
race 3
'मैं क्रिएटिव और इमोशनल दोनों हूं । फिल्म के बिजनेस से मैं भले खुश हो सकता हूं । लेकिन जिस तरह से फिल्म को ट्रोल किया गया और उसका मजाक उड़ाया गया, वो मेरे लिए निराशाजनक था । मैंने जैसा सोचा था वैसी फिल्म दर्शकों को नहीं दे पाया ।'
विज्ञापन

6 of 8
race-3 starcast
'मैं ऐसा नहीं कह सकता कि मुझे इन बतों से फर्क नहीं पड़ता । लोगों के मजाक उड़ाने से मेरे दिमाग पर असर पड़ता है। एंटरटेनमेंट के हिसाब से हमने अच्छा एक्शन, गाने और 3डी इफेक्ट का इस्तेमाल किया । लोगों को एक्शन पसंद आया लेकिन बाद में ट्रोल भी खूब किया ।'
 
विज्ञापन

7 of 8
रेस-3
'फिल्म के एक्शन सीन उन लोगों ने कोरियोग्राफ किए थे जो इसमें मास्टर हैं । फिल्म की कहानी में कमी थी । लेकिन मैंने देखा है कि कुछ बेकार फिल्में भी हिट हो जाती हैं । फिल्म रिलीज होने के बाद सलमान खुद मुझसे मिलने आए थे ।'
विज्ञापन

8 of 8
race 3
उन्होंने कहा, 'परेशान मत हो । फिल्म अच्छी कमाई कर रही है और तुम्हारी पिछली फिल्म से तो बहुत अच्छी है ।' बता दें कि रेमो ने 'रेस 3' से पहले 'फ्लाइंग जट' बनाई थी । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी । इसके अलावा रेमो 'फालतू', 'एबीसीडी' और 'एबीसीडी 2' बना चुके हैं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें