फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉबी देओल को शर्टलेस देख फिदा हुआ यह एक्टर, Honeymoon पर पत्नी को छोड़ कर रहा उनकी तारीफ

Thu, 17 May 2018 07:57 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bobby Deol
हर तरफ फिल्म 'रेस-3' के ट्रेलर की धूम है। सोशल मीडिया पर यह ट्रेंड कर रहा है। बॉलीवुड गलियारे में भी इसकी चर्चा जोरों पर है। जितनी बातें सलमान खान की हो रही हैं, उतनी ही लाइमलाइट बॉबी देओल भी लूट रहे हैं। ट्रेलर में ना सिर्फ सलमान बल्कि बॉबी देओल भी शर्टलेस नजर आ रहे हैं। 'बेयर बॉडी बॉबी' को देख ना सिर्फ उनके फैंस बल्कि बॉलीवुड के सेलेब्स भी आहें भर रहे हैं। 

आलम तो यह है कि सात समंदर पार हनूमीन के लिए गया एक बॉलीवुड एक्टर अपनी खूबसूरत पत्नी को छोड़ बॉबी देओल की टोन्ड बॉडी की तारीफों के पुल बांध रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
neha dhupia and angad bedi - फोटो : twitter
बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी की कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। इन दिनों वह अमेरिका गए हैं, वह भी अपनी नई नवेली पत्नी नेहा धूपिया के साथ। मगर यहां अपनी खूबसूरत बीवी के साथ रोमांटिक पल बिताने की जगह वह बॉबी देओल पर निगाहें टिका रखी है। वैसे तो बाकी सेलेब्स ने भी फिल्म रेस-3 के ट्रेलर की तारीफ की है, मगर जिन अलफाजों में अंगद बेदी ने इसे सराहा है, वह ध्यान आकर्षित करने वाला है।
विज्ञापन

3 of 5
Race 3
फिल्म रेस-3 का ट्रेलर देखने के बाद अंगद बेदी ने ट्विटर पर लिखा,' सलमान भाई वापस आ गए हैं और बॉबी देओल भी। बॉबी भाई शानदार लग रहे हैं। दिल धड़काने वाला ट्रेलर। जैकलीन, डेजी शाह, साकिब सलीम सब अचंभित कर रहे हैं। रेमो डिसूजा के लिए कोई सीमा नहीं है।'

4 of 5
race-3
बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने फिल्म 'रेस-3' के ट्रेलर की तारीफ की है-

 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Race 3


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें