फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' में सलमान की एंट्री पर ये क्या बोल गए रेमो डिसूजा, हुआ ऐसा तो फिल्म का ब्लॉकबस्टर होना तय

Sun, 10 Jun 2018 05:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
race 3
'रेस 3' फिल्म की पूरी कास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटी है। हाल ही में सलमान खान माधुरी दीक्षित के डांस रियलिटी शो 'डांस दीवाने' में फिल्म को प्रमोट करते नजर आए। वहीं अब फेमस कोरियोग्राफर और 'रेस 3' के डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने 'रेस 3' में सलमान खान की एंट्री को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
race 3
'रेस' फिल्म की दोनों सीरीज ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' का कलेक्शन भी जबरदस्त रहेगा। इस बीच 'रेस 3' के बारे में बात करते हुए रेमो ने कई खुलासे किए।
विज्ञापन

3 of 5
race-3
रेमो डिसूजा ने कहा - 'रेस 3 में मेरे सामने सबसे बड़ा और अहम काम सलमान को ऐसे रूप में पेश करना था जिसे आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। मैं सलमान खान का फैन हूं। मैंने 'रेस 3' में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री रखी है।' 

4 of 5
Remo And Salman
इसके साथ ही रेमो ने कहा - 'रेस का यह तीसरा पार्ट है इसलिए इसमें एक्शन और सस्पेंस का स्तर थोड़ा ऊपर होगा। इस फिल्म के सारे स्टंट सलमान ने खुद किए हैं। सलमान ने अबु धाबी में 10 दिनों के इंटेस क्लाइमेक्स की शूटिंग महज 5 दिनों में ही पूरी कर ली थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रेस-3
आपको बता दें, 'रेस 3' फिल्म 15 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। जिसमें सलमान के अलावा अनिल कपूर, जैकलीन, डेजी, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में है। यह फिल्म साल 2008 में आई 'रेस' फिल्म की फ्रेंचाइजी है। यह 'रेस' फिल्म की तीसरी सीरीज है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें