फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' के रिलीज से पहले फिल्म इंडस्ट्री को लेकर ये क्या बोल गईं जैकलिन फर्नांडीज, चर्चा जोरों पर

Sun, 10 Jun 2018 10:38 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीज की फिल्म 'रेस 3' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। इस फिल्म का उनके फैंस और 'रेस' सीरीज के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच 'रेस 3' की रिलीज से पहले जैकलिन फर्नांडीज ने सिनेमा जगत को लेकर एक बड़ी बात कह दी है। उनके इस बयान की चर्चा हर कोई कर रहा है। 
विज्ञापन

2 of 4
'रेस' इस शुक्रवार को रिलीज होनी है। रिलीज के पहले जैकलिन फर्नांडीज ने कहा है- 'मनोरंजन एक क्रूर और अप्रत्याशित व्यवसाय है। यहां कुछ भी हो सकता है।' साल 2009 में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली जैकलिन फर्नांडीज ने आगे कहा- 'यहां (मनोरंजन जगत) कर शुक्रवार किस्मत और चीजें बदलती रहती हैं।' 
विज्ञापन

3 of 4
विस्तार में अपनी बात को पूरा करते हुए उन्होंने कहा- 'सफलता या विफलता का हर परिणाम आपको हर हफ्ते वास्तविकता से पहचान करवाता है।' पता हो कि जैकलिन फर्नांडीज ने ‘किक’ और ‘जुड़वा’ और ‘हाउसफुल’ और ‘रेस-2’ जैसी कई शानदार सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह आज के समय में मुख्य धारा की एक व्यवसायिक अभिनेत्री हैं।
विज्ञापन

4 of 4
वहीं बात करें उनकी फिल्म 'रेस 3' की तो इसमें सलमान खान और जैकलिन फर्नांडीज के अलावा बॉबी देओल, डेजी शाह, अनिल कपूर, बॉबी देओल और साकिब सलीम लीड रोल में हैं। इस फिल्म का निर्देशन रेमो डिसूजा ने किया है। यह फिल्म 'रेस' सीरीज की तीसरी फिल्म हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें