फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैमूर के सीक्रेट्स जानना चाहती हैं आलिया, इन बॉलीवुड सेलेब्स की जासूसी का भी है इरादा

Sun, 13 May 2018 05:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt - फोटो : PTI
फिल्म 'राजी' में जासूस का किरदार निभाकर लोगों का दिल जीत रहीं आलिया भट्ट क्या असल जिंदगी में भी किसी की जासूसी करना चाहती हैं? हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू में जब उनसे यह सवाल पूछा गया तो उन्होंने ना सिर्फ उन लोगों के नाम बताए जिन पर वह नजर रखना चाहती हैं, बल्कि वजह भी बताई।
विज्ञापन

2 of 5
Taimur
करीना कपूर
आलिया भट्ट को अगर मौका मिले तो वह करीना कपूर की जासूसी करेंगी ताकि उनके बेटे तैमूर अली खान के सारे सीक्रेट्स जान जाएं। उन्होंने कहा कि वह तैमूर को इतना पसंद करती हैं कि वह इस रॉयल बेबी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी इकट्ठा करना चाहती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Shahrukh khan
शाहरुख खान
फिल्म 'डियर जिंदगी' में शाहरुख खान के साथ नजर आ चुकीं आलिया भट्ट उनकी जासूसी करना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वह यह जानना चाहती हैं कि 'किंग खान' बिना सोए इतना सारा काम कैसे कर लेते हैं। बता दें कि शाहरुख पूरे 24 घंट में सिर्फ चार घंटे सोते हैं।

4 of 5
Salman Khan
सलमान खान
आलिया भट्ट सलमान खान पर भी नजर रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मैं एक कला प्रेमी हूं और सलमान बहुत अच्छे पेंटर हैं। आलिया ने कहा कि वह 'टाइगर' के काम करने का तरीका जानना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ranbir kapoor
रणबीर कपूर
इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अफेयर के चर्चे जोर पकड़ रहे हैं। ऐसे में जब उनसे पूछा गया कि क्या वह रणबीर कपूर की जासूसी करना चाहेंगी तो पहले उन्होंने इंकार कर दिया। बाद में उन्होंने कहा कि वह रणबीर कपूर की जासूसी करना चाहती हैं ताकि यह जान सकें कि वह क्या खाते हैं और खुद को इतना फिट कैसे रख लेते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें