फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर माधवन ने अपनी ही स्टूडेंट संग लिए थे सात फेरे, देखें 20 साल पुरानी शादी की तस्वीरें

Thu, 06 Jun 2019 11:44 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
r madhavan - फोटो : social media
बॉलीवुड और साउथ के सुपरस्टार आर माधवन की आज 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी है । इस मौके पर माधवन ने अपनी पत्नी सरिता बिर्जे को विश किया है । माधवन ने सोशल मीडिया पर सरिता के लिए एक पोस्ट लिखा । माधवन लिखते हैं, 'तुम्हारे प्यार की वजह से मैं एक बादशाह की तरह फील करता हूं । मैं हूं, क्योंकि तुम बहुत खूबसूरत हो । मैं तुमसे बहुत-बहुत प्यार करता हूं । मेरा प्यार । हमारी शादी को 20 साल हो गए ।'
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
r madhavan - फोटो : social media
माधवन के इस पोस्ट के बाद उनकी को-स्टार रह चुकी दिया मिर्जा, शिल्पा शेट्टी और कई दोस्तों ने उन्हें बधाई दी है। माधवन और सरिता की लव स्टोरी बहुत ही इंट्रेस्टिंग है । माधवन के पिता टाटा स्टील में मैनेजमेंट एग्जिक्यूटिव थे और मां सरोज बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर थीं। 
विज्ञापन

3 of 8
r madhavan - फोटो : social media
पढ़ाई में अच्छे होने के साथ माधवन अन्य चीजों में भी काफी दिलचस्पी लेते थे । माधवन आर्मी ज्वॉयन करना चाहते थे लेकिन उनके पैरेंट्स ने उन्हें मैनेजमेंट की स्टडी करने को कहा । इलेक्ट्रॉनिक्स की डिग्री लेने के बाद माधवन देश भर में कम्युनिकेशन और पब्लिक स्पीकिंग क्लासेस लेने लगे ।

4 of 8
R. Madhavan, Sarita Birje - फोटो : social media
इन्हीं में से एक क्लास में माधवन की मुलाकात सरिता से हुई । सरिता 1991 में एयरहोस्टेस की नौकरी की तैयारी कर रही थीं । वो पर्सनैलिटी डेवलपमेंट की क्लास के लिए महाराष्ट्र आई थीं । उनका सिलेक्शन हो गया तो उन्होंने माधवन से पर्सनली मुलाकात कर धन्यवाद बोला । सरिता उन्हें डिनर के लिए ले गईं । 
विज्ञापन

5 of 8
r madhavan - फोटो : social media
अपनी पहली डेट के बारे में माधवन ने कहा था, 'सरिता मेरी स्टूडेंट थीं और उसने मुझे एक दिन डेट पर चलने के लिए कहा । मेरे लिए ये अच्छा मौका था । मैंने सरिता से ही शादी कर ली ।' माधवन और सरिता ने एक-दूसरे को 8 साल तक डेट किया और फिर 1999 में शादी की । शादी तमिल रीति-रिवाजों से हुई थी । अब दोनों का एक बेटा वेदांत भी है। 
 
विज्ञापन

6 of 8
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला
माधवन के हीरो बनने की कहानी भी दिलचस्प है । 1996 में माधवन अपना एक पोर्टफोलियो मॉडलिंग एजेंसी में सबमिट कर आए । उनका क्यूट सा फेस और इंप्रेसिव पर्सनालिटी से उन्हें ऐड के ऑफर मिलने लगे। 1996 में माधवन ने सैंडलवुड टॉक ऐड में काम किया। इसके डायरेक्टर संतोष सिवान ने मणि रत्नम से कहा कि वो अपने अगले प्रोजेक्ट 'इरुवर' में माधवन को कास्ट करें । 
विज्ञापन

7 of 8
R Madhavan
ये माधवन की पहली फिल्म थी जो सुपरहिट रही। इसके बाद माधवन ने अपना करियर फिल्म इंडस्ट्री में बनाने की ठान ली। माधवन को फिल्में पाने के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा। उनकी एक के बाद एक फिल्में हिट होती गईं और देखते ही देखते वो सुपरस्टार बन गए। 1998 में माधवन ने एक इंग्लिश फिल्म 'इन्फर्नो' में भी काम किया था। इसमें वो इंडियन पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आए थे।
विज्ञापन

8 of 8
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला
माधवन को हिंदी सिनेमा में पहचान फिल्म 'रहना है तेरे दिल से' मिली। साल 2010 में आई राजू हिरानी की फिल्म '3 ईडियट्स' माधवन की बेस्ट फिल्मों में से एक है। इसके बाद साल 2011 में वह फिल्म 'तनु वेड्स मनु' में नजर आए। इस फिल्म में उनके अपोजिट नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्ट्रेस कंगना रनौत नजर आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर खूब धूम मचाई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें