फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया है बॉलीवुड सुपरस्टार आर माधवन की पहली वेब सीरीज ‘Breathe’ का टीजर...

Fri, 05 Jan 2018 02:06 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
madhawan
सुपरस्टार आर माधवन ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘ब्रीथ’ का पोस्टर रिलीज किया था। अब उनकी इस वेब सीरीज का टीजर आ गया है। टीजर की शुरूआत ही माधवन की दमदार आवज के साथ होती है। सुपर स्टार माधवन इसमें बेहद ही दमदार दिख रहे हैं। शायद ही माधवन का ये अवतार उनके फैंस ने इससे पहले कभी देखा होगा। 
विज्ञापन

2 of 4
madhawan
इस वेब सीरीज का टीजर अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया है। इस वेब सीरीज में माधवन के साथ अमित साध और सपना पब्बी भी नजर आएंगे। इस से पहले इस वेब सीरीज का पोस्टर सामने आया था जिसमें माधवन पानी के अंदर दिखाई दे रहे थे और उनके सर पर कोई हाथ रखे हुए थे। पोस्टर को देख ऐसा प्रतित हो रहा था जैसे कि वह सांस लेने की कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
madhawan
पोस्टर को शेयर करते हुए माधवन ने लिखा था, ‘तैयार हो जाइए साँसे रोकने के लिए।’ साथ ही पोस्टर के ऊपर लिखा है ‘आप कितनी देर तक अपनी साँस रोक सकते हैं।’ मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित यह वेब सीरीज सिर्फ अमेज़ॅन प्राइम वीडियो पर 2018 में रिलीज होगी। आपको बता दें माधवन की यह पहली वेब सीरीज है। ​
विज्ञापन

4 of 4
madhawan
बता दें कि इससे पहले माधवन 2016 में आई फिल्म साला खडूस में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन माधवन की एक्टिंग की सराहना हर किसी ने की थी। साला खडूस मूवी से पहले आखिरी बार वह आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट में दिखे थे जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपर डुपर हिट हुई थी

<iframe width="560" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/Q1GK4eU26eQ" frameborder="0" gesture="media" allow="encrypted-media" allowfullscreen></iframe>
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें