फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rocketry: जब नांबी नारायण बनने के लिए 18 घंटे कुर्सी पर बैठे रहे आर माधवन, हैरान कर देगा अभिनेता का ट्रांसफॉर्मेशन

Mon, 27 Jun 2022 09:25 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
सुपरस्टार आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट रिलीज के लिए तैयार है। अभिनेता इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। वह फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं कि ये फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नांबी नारायण के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के लिए अभिनेता ने खुद को पूरी तरह से नांबी नारायण के किरदार और लुक में ढाल लिया है। इस फिल्म के लिए आर माधवन ने काफी मेहनत की है। इसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखने लायक है। 
विज्ञापन

2 of 4
आर. माधवन-नांबी नारायणन - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म के मेकर्स ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में माधवन नांबी नायारण के किरदार में खुद को ढालने की बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कैसे माधवन ने दांतों में ब्रेसेस लगाकर उनको नांबी जैसा बनाया। उन्होंने बालों के रंग को बदला और नांबी नारायण की तरह चलना भी सीखा। वीडियो में माधवन बता रहे हैं- स्क्रिप्ट कुछ इस तरह लिखी गई थी कि उनका नांबी नारायण जैसा दिखना जरूरी था।
विज्ञापन

3 of 4
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता ने बताया- यह सचमुच रॉकेट साइंस जैसा था कि कैसे पूरी टीम ने 29 साल के एक आदमी से लेकर 79 साल बुजुर्ग तक के लुक की योजना बनाई। 43 दिनों के शेड्यूल के बीच में लुक में बदलाव करना हमारी सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक था। आप फिल्म में देखेंगे कि कैसे उनका लुक धीरे-धीरे बदल जाएगा और आपको पता भी नहीं चलेगा कि ये कैसे बदल गया।

विज्ञापन

4 of 4
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि नांबी के लुक में खुद को ढालने के लिए माधवन ने अपनो बालों को कलर भी किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे एक दिन में 18 घंटे कुर्सी पर बैठकर वह सिर्फ बालों का रंग सही कराते थे। और ये सिर्फ एक बार नहीं बल्कि तीन दिन तक लगातार करना पड़ा था। किरदार को बेहतरीन तरीके से बदलने के लिए उन्होंने अपना वजन घटाया और बढ़ाया भी था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें