फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसा क्या हुआ जो फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गए माधवन, सैफ से मांगा दो माह का समय

Tue, 06 Mar 2018 12:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की रिलीज के करीब 17 साल बाद सैफ अली खान और आर. माधवन ने साथ फिल्म साइन की थी। अब खबर है कि नवदीप सिंह की इस फिल्म में एक साथ दिखाई देने वाले माधवन ने सैफ के साथ शूटिंग रोक दी है। आइए जानते हैं इसकी वजह...
 
विज्ञापन

2 of 4
दरअसल, कंधे पर लगी चोट के कारण माधवन को फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ गया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में बहुत सा एक्शन देखने को मिलेगा। इसी कारण सैफ अली खान और माधवन ने घुड़सवारी की तैयारी शुरू कर दी थी। लेकिन अब माधवन को चोट लग गई, अब कुछ समय बाद वह फिर से शूटिंग शुरू करेंगे। 
 
विज्ञापन

3 of 4
आर. माधवन ने अपनी इस चोट के बारे में बात करते हुए कहा था, 'हां मुझे चोट लगी है और इसी वजह से मैं फिल्म शूट से बाहर हूं। मैं करीब 2 महीने तक आराम करने के बाद इस फिल्म की शूटिंग पर वापस जा पाऊंगा।'
 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म के लिए सैफ पहले ही शूटिंग शुरू कर चुके हैं। पहले राजस्थान और उसके बाद उत्तर प्रदेश और मुंबई में उनके शूटिंग शेड्यूल रखे गए हैं। वहीं घुड़सवारी के दौरान ही माधवन को कंधे पर चोट लगी है और यही वजह है कि सर्जरी के चलते उन्होंने इस फिल्म से ब्रेक लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें