लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई हैं। नेता लगातार रैली कर रहे हैं और उन रैलियों में विपक्षी पार्टियों को जमकर कोस रहे हैं। ये कैंपन सोशल मीडिया पर भी चल रही है। हाल में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक वीडियो ट्वीट किया। इस ट्वीट को लेकर बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन ने गुस्सा जाहिर किया है।