फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2022: ‘रॉकेट्री’ के प्रीमियर से पहले बोले आर माधवन- एक्टर्स से ज्यादा गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के हैं फैंस

Thu, 19 May 2022 06:32 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
फ्रांस में 75वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारे देश को गौरवान्वित कर रहे हैं। भारत के लिए आज का दिन बहुत खास है क्योंकि आज आर माधवन की 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' का इस इवेंट में प्रीमियर होने जा रहा है। प्रीमियर से पहले एक कार्यक्रम में बोलते हुए माधवन ने बताया कि कैसे भारत के पास बताने के लिए कई असाधारण कहानियां हैं। आर माधवन ने कहा कि आर्यभट्ट से लेकर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई तक भारत के पास बताने के लिए कई कहानियां हैं। उन्होंने कहा कि एक्टर्स से ज्यादा इन हस्तियों के फैंस हैं।
विज्ञापन

2 of 4
आर माधवन - फोटो : instagram/actormaddy
एक्टर ने कहा, 'आर्यभट्ट से लेकर सुंदर पिचाई तक जहां तक विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सवाल है, हमारे पास ऐसी कई असाधारण कहानियां हैं। हम उनके बारे में फिल्में नहीं बना रहे हैं, वे दुनिया भर के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। उनके पास एक्टर्स से ज्यादा फैंस हैं।'
विज्ञापन

3 of 4
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस साल 75 वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारत को कंट्री ऑफ ऑनर घोषित किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में आर माधवन की 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' को देखने के लिए लोग सबसे ज्यादा उत्साहित हैं। एक सूत्र ने बताया, 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म की स्क्रीनिंग से पहले ही रॉकेट्री को देखने के लिए लोग सबसे ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। यह एक विशेष शो है जिसे वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन लोग इस विशेष विश्व प्रीमियर के लिए सीटें पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन

4 of 4
रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट में आर माधवन - फोटो : social media
बता दें कि 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है, जो इसरो के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर थे। उन पर जासूसी का आरोप लगाया गया था। आर माधवन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं, इस फिल्म का लेखन, निर्माण और निर्देशन भी आर माधवन ने ही किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें