फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, आरमाधवन कैसे 14 घंटे में एक्टर से बन गए साइंटिस्ट नंबी नारायणन, पहचान नहीं पाएंगे

Wed, 23 Jan 2019 02:48 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर माधवन
बॉलीवुड एक्टर आरमाधवन की आने वाली फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट का लुक सामने आ गया है। माधवन का ये नया लुक कुछ ऐसा है कि पहली नजर में उनको पहचानना मुश्किल होगा। लंबी सफेद दाढी में आर माधवन बिल्कुल भारतीय साइंटिस्ट नंबी नारायणन की तरह दिख रहे हैं। लुक को देखकर आप बिल्कुल भी पहचान नहीं पाएंगे कि ये कौन से बॉलीवुड एक्टर हैं।



 
विज्ञापन

2 of 5
आर माधवन
माधवन ने अपने इस लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें वो सफेद लंबी दाढ़ी में दिखाई दे रहे हैं। माधवन ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो बता रहे हैं कि कैसे उनको नंबी नारायण जैसा दिखने के लिए लगातार 14 घंटे तक कुर्सी पर बैठे रहना पड़ता था। शुरू में ये आसान लगता था लेकिन बाद में अहसास हुआ कि ये कितना मुश्किल है।
 
विज्ञापन

3 of 5
आर माधवन
आपको बता दें कि आर माधवन इस फिल्म के लीड हीरो, लेखक और निर्देशक हैं। फिल्म का टीजर पिछले साल अक्टूबर में आया था, जो कि खूब वायरल हुआ था। नंबी नारायणन को देश में क्रायोजेनिक रॉकेट इंजन का भीष्म पितामाह माना जाता है। पहली बार जब उन्होंने इस तकनीक में कामयाबी हासिल की, तभी साजिशन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
 

4 of 5
आर माधवन
साइंटिस्ट नंबी नारायणन पर रॉकेट तकनीक देश से बाहर ले जाने और दूसरे देशों के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया गया। बाद में हुई जांच में वो दोषमुक्त पाए गए और इस साजिश में शामिल लोगों को सजा दिलाने के लिए नंबी नारायणन ने सुप्रीम कोर्ट तक में लड़ाई लड़ी। इनकी बॉयोपिक पर माधवन ने पिछले साल काम शुरू किया था और इसका ट्रेलर तीन भाषाओं में लॉन्च हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर माधवन
ट्रेलर सिर्फ दो घंटे में 10 लाख व्यूज का आंकड़ा पार कर गया था। रॉकेटरी का निर्देशन माधवन व महादेवन मिलकर कर रहे थे लेकिन अब दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के चलते महादेवन ने फिल्म से अलग होने का फैसला किया है। इसरो के साइंटिस्ट रहे नंबी नारायणन की इस फिल्म के रशेज अभी तक सिर्फ देश में सिर्फ एक ही मीडिया हाउस अमर उजाला ने देखे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें