अभिनेता आर. माधवन भारतीय सिनेमा में अलग अलग भाषाओं की तमाम हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। हिंदी में उनकी फिल्म रहना है तेरे दिल में आज भी क्लासिक फिल्मों में शुमार होती है। इसी फिल्म के गाने ‘सच कह रहा है दीवाना’ के दर्जनों रीक्रिएशन लॉकडाउन में मौजूदा पीढ़ी के युवा यूट्यूब पर कर चुके हैं। इस बारे में जब हमने माधवन से जानना चाहा कि लॉकडाउन में वह अपने प्रशंसकों को कौन सी वेब सीरीज (या फिल्में) देखने की सलाह देंगे। तो उन्होंने अमर उजाला के पाठकों के लिए ये लिस्ट तैयारी की। माधवन की अगली फिल्म 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए, देखते हैं क्या है ओटीटी पर माधवन की पसंद।