फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रपोज डे पर फैन ने किया आर माधवन को प्रपोज, मैडी का ये जवाब आपका दिल जीत लेगा

Tue, 09 Feb 2021 03:44 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता आर. माधवन एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं, लेकिन इस बार किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि एक प्रपोजल को लेकर सोशल मीडिया पर खबरों में हैं। उनकी एक महिला फैन ने वैलेंटाइन के प्रपोजल डे पर ट्विटर पर उन्हें प्रपोज कर डाला। इसपर आया उनका मजेदार रिएक्शन फैंस के बीच काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

2 of 5
आर माधवन ट्वीट - फोटो : ट्विटर

दरअसल माधवन की एक फैन ने उन्हें टैग करते हुए लिखा ‘8 ग्रह, 204 देश, 7 समुद्र, 7707 द्वीप और 7.8 बिलियन जनसंख्या वाले ब्रह्मांड में मै सिर्फ आपसे प्यार करती हूं। मैं आपसे से आखिरी सांस तक प्यार करती हूं। प्लीज…प्लीज...प्लीज मेरा प्रपोजल स्वीकार कर लीजिए। आप ही मेरी इस जिंदगी की मोहब्बत…मेरा ब्रह्मांड…मेरे सौर मंडल… मेरी आकाश गंगा….और मेरे सबकुछ हैं।’

विज्ञापन

3 of 5
madhavan - फोटो : social media

माधवन ने भी अपने फैन के इस प्रपोजल का बड़ा ही प्यारा जवाब दिया और उन्हें धन्यवाद भी किया। माधवन ने लिखा 'हां..हां..और एक हां. भगवान आपको हमेशा खुश रखें। आपके प्यार के लिए शुक्रिया'। माधवन के इस जवाब की सोशल मीडिया पर हर कोई तारीफ कर रहा है।

4 of 5
R Madhavan

बता दें कि बता दें कि 50 साल के आर माधवन की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वे हमेशा इस तरह के मजेदार मैसेज पाते रहते हैं और बेहतरीन जवाब भी देते हैं। माधवन के फैंस सोशल मीडिया पर समय समय पर उन्हें खूब प्यार और प्रोत्साहन देते हुए नजर आते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhavan

बता दें कि एक्टर माधवन को आखिरी बार तमिल फिल्म मारा में देखा गया था। दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा श्रीनाथ ने भी काम किया था। माधवन जल्द ही कुकी गुलाटी की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे। माधवन रहना है तेरे दिल में और 3 इडियट्स जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी छाप छोड़ चुके हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें