60 के दशक से 80 के दशक तक कई सुपरहिट गीत रचने वाले राहुल देव बर्मन यानी आर डी बर्मन का जन्म 27 जून 1939 को हुआ था। आर डी बर्मन ने आज ही के दिन साल 1994 में इस संसार को अलविदा कहा था। भारतीय फिल्म जगत में हमेशा याद रहने वाले नामों में से एक हैं राहुल देव बर्मन, जिनके नाम और काम से शायद ही कोई अनजान हो।