आरडी बर्मन
- फोटो : सोशल मीडिया
तब तक पंचम दा और आशा भोसले दोनों की ही पहली शादी टूट चुकी थी। पंचम दा अपनी पहली पत्नी रीता पटेल से अलग हो गए थे। वो रीता पटेल से इतना परेशान हो चुके थे कि घर छोड़कर होटल में रहने चले गए थे। वहीं आशा भोसले अपने पति गणपतराव भोसले से बिल्कुल खुश नहीं थीं। एक दिन ऐसा आया जब आशा भोसले ने अपने बच्चों के साथ अपनी बहन के घर की ओर रुख किया।