फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर बाल्की ने माना हिंदी सिनेमा में बाहर से आकर जगह बनाना मुश्किल, आलिया और रणबीर को बताया 'द बेस्ट'

Fri, 17 Jul 2020 11:57 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आर बाल्की, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन, सोनम कपूर, धनुष, अक्षरा हसन, अर्जुन कपूर, करीना कपूर के अलावा अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार के साथ फिल्में बना चुके हिंदी सिनेमा के जाने- माने निर्देशक आर बाल्की भी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद उठी वंशवाद की बहस में कूद पड़े हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री में चल रही वंशवाद, गुटबाजी और पक्षपात जैसे मुद्दों पर बहस को बेवकूफी करार दिया है। इसके साथ ही उन्होंने वंशवाद के मुद्दे पर बोलते हुए कहा है कि इस पूरी इंडस्ट्री में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसा कोई अभिनेता नहीं है।
विज्ञापन

2 of 5
आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले महीने सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या कर लेने के बाद से ही सोशल मीडिया पर सुशांत के प्रशंसकों ने करण जौहर, सलमान खान, महेश भट्ट जैसे इंडस्ट्री के बड़े लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। तब से लेकर अब तक लगातार इन लोगों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। साथ ही सुशांत के प्रशंसक उनके मामले की जांच के लिए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इन सब मुद्दों पर आर बाल्की ने कहा है कि वंशवाद तो हर जगह होता है।
विज्ञापन

3 of 5
आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया
बाल्की कहते हैं, 'इसे नकारना तो मुश्किल ही है क्योंकि वंशवाद तो हर जगह होता है। अब महिंद्रा, अंबानी या बजाज को ही ले लीजिए। उनके पिता जी गुजर गए लेकिन किसी ने नहीं कहा कि अब उनके व्यापार को उनके बच्चे आगे नहीं बढ़ाएंगे। किसी और को बढ़ाना चाहिए। यह तो हर क्षेत्र में होता है। यहां तक कि कोई सब्जी वाला भी अगर गुजर जाता है तो उसके व्यापार को भी उसके बच्चे ही आगे बढ़ाते हैं। तो मुझे लगता है कि इस समय इस मुद्दे पर बहस करना बेवकूफी है।'

4 of 5
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर - फोटो : social media
इसी दौरान बाल्की ने आलिया और रणबीर को अतुलनीय अभिनेता भी करार दिया है। उन्होंने कहा, 'यहां सवाल इस बात का है कि क्या स्टार किड्स इसका गलत फायदा उठाते हैं? बिल्कुल, यहां पेशेवर भी हैं और कुछ बर्बाद भी हैं। लेकिन मैं पूछना चाहूंगा कि क्या पूरी इंडस्ट्री में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर से अच्छा कोई अभिनेता है? अगर ऐसा होता तो फिर इस बहस को जायज ठहराया जा सकता है। फिर यह उन लोगों के लिए बुरा होगा जो अच्छे कलाकार हैं। लेकिन दूसरी तरफ यह उन स्टार किड्स के लिए भी बुरा है जो एक बेहतरीन कलाकार हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर बाल्की - फोटो : सोशल मीडिया
बाल्की यह भी मानते हैं कि एक बाहरी कलाकार के लिए इस इंडस्ट्री में जगह बनाना आसान नहीं है। वह कहते हैं, 'यह समझना जरूरी है कि दर्शकों को भी बिना हुनर वाले कलाकार पसंद नहीं आते। कभी-कभी तो दर्शक ही स्टार किड्स को स्क्रीन पर देखना चाहते हैं। लेकिन, यह सिर्फ पहला ही मौका होता है। उसके बाद किसी भी कलाकार को अपने दम पर ही आगे बढ़ना होता है। मैं मानता हूं कि एक बाहरी के लिए फिल्मों में जगह बनाना अभी भी बहुत मुश्किल है। लेकिन, हुनर को मौके मिलते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें