तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाया है । अब बॉलीवुड की कई महिलाएं इस पर खुलकर बात कर रही हैं । उन्होंने भी अपने साथ हुए सेक्सुअल हैरासमेंट की घटना को शेयर किया । इसमें एक नाम पूजा भट्ट और कंगना रनौत का भी है । फिल्म 'क्वीन' के डायरेक्टर विकास बहल पर एक महिला ने ये आरोप लगाए हैं ।
विज्ञापन
2 of 7
विकास बहल
महिला ने इंग्लिश न्यूज पोर्ट्ल हफिंगटन पोस्ट से बात करते हुए कहा, 'यह घटना 5 मई 2015 की है । अनुराग कश्यप के प्रोडक्शन हाउस फैंटम में विक्रमादित्य मोटवानी, मधु मंटेना और विकास बहल पार्टनर थे। हम एक पार्टी के लिए गोआ गए हुए थे ।
विज्ञापन
3 of 7
विकास बहल
'मैंने शराब पी रखी थी । तब विकास बहल ने मुझे घर छोड़ने की बात कही। मैं उनके साथ घर आई और वॉशरूम चली गई । मुझे लगा कि विकास चले गए होंगे लेकिन जब मैं वॉशरूम से बाहर आई तो देखा कि वो मेरे बिस्तर पर लेटे हुए हैं ।'
'उन्होंने बहुत शराब पी हुई थी । मैं उन्हें बार-बार जगाने की कोशिश कर रही थी । मैं चाहती थी कि वो वहां से चले जाएं । जब वो नहीं जगे तो मैंने हम दोनों के बीच में खूब सारी तकिया रख दीं । जैसे ही मैं लेटी मैंने महसूस किया कि वो मेरी ड्रेस के अंदर हाथ डाल रहे हैं। मैंने तुरंत उसे मना किया ।'
विज्ञापन
5 of 7
विकास बहल
'इसके बाद बहल ने अपनी पैंट उतार दी और मास्टरबेशन करने लगे । मैंने बहुत मुश्किल से खुद को छुड़ाया और कमरे से भागकर बाहर आ गई। इसके बाद मैंने बहल की शिकायत अनुराग कश्यप से की । उन्होंने खुद भी इतनी शराब पी हुई थी कि उन्हें मेरी बात समझ में ही नहीं आई ।'
विज्ञापन
6 of 7
विकास बहल
इसके बाद ये महिला बताती है कि ऑफिस में काम करने के दौरान वो बहुत डरी हुई रहती थी । ना किसी से बात करती थी और ऑफिस पार्टी में भी नहीं जाती थी। वो नहीं चाहती थीं कि विकास कभी भी उनके सामने आएं । उस दौरान ये महिला डिप्रेशन में रहने लगी थीं ।
साल 2016 में महिला ने ये सारी बातें अनुराग कश्यप की गर्लफ्रेंड शुभ्रा शेट्टी से बताईं । फिर अनुराग, मंटेना और मोटवानी ने महिला के साथ एक मीटिंग की । इसके बाद भी जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला तब महिला को मीडिया के सामने आना पड़ा । बता दें कि अब अनुराग कश्यप का प्रोडक्शन हाउस फैंटम बंद हो चुका है ।