फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से बाहर आते ही एक्ट्रेस ने शुरू की शूटिंग, बजरंगी भाईजान में बनीं थीं करीना की मां

Sat, 24 Mar 2018 05:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में करीना कपूर की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस को कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। चैक बाउंस मामले में सजा के बाद अब एक्ट्रेस जेल से बाहर आ चुकी हैं। जेल से बाहर आते ही वो काम पर लौट आईं। बीते दिनों उन्हें सेट पर शूटिंग करते देखा गया।
विज्ञापन

2 of 4
हम बात कर रहे हैं, मशहूर टीवी एक्ट्रेस और कई फिल्मों में नजर आ चुकीं अलका कौशल की। टीवी के चर्चित शो 'स्वरागिनी' और 'कबूल है' से मशहूर हुईं अलका कौशल जेल से बाहर आते ही जी के टीवी शो 'वो अपना सा' की शूटिंग करतीं नजर आईं।
विज्ञापन

3 of 4
सीक्वेंस में अलका के साथ सुदीप साहिर (अर्जुन खन्ना) और दिशा परमार (जिया मेहरा) भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि सीरियल में अलका कौशल सुदीप की मां का किरदार निभा रहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शो में अलका की ग्रैंड एंट्री दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

4 of 4
पता हो कि अलका और उनकी मां पर 50 लाख के चेक के बाउंस होने का आरोप था। मामला 2015 से चल रहा था। पहले मालेरकोटला कोर्ट में, फिर संगरूर में केस चला गया। अलका और उसकी मां ने एक टीवी सीरियल बनाने के लिए अवतार से 50 लाख उधार लिए थे। जब लेनदार ने पैसे मांगे तो दिए गए 25-25 लाख के दो चेक बाउंस हो गए। जिसके बाद डबल रकम अदा करने के आदेश देते हुए दो साल की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें