फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

QNet स्कैम: शाहरुख खान, अनिल कपूर समेत 500 के खिलाफ नोटिस जारी, स्टार्स को देने होंगे जवाब

Thu, 28 Feb 2019 09:21 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस ने शाहरुख खान, अनिल कपूर, बोमन इरानी, जैकी श्रॉफ समेत 500 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी स्टार्स पर 'क्यूनेट' कंपनी में भागीदारी और कंपनी को प्रमोट करने का आरोप है। इन लोगों को पुलिस ने नोटिस जारी कर क्यूनेट एवं विहान डायरेक्ट सेलिंग प्राइवेट लिमिटेड से उनको कथित रूप से किए गए भुगतान का ब्योरा देने को कहा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
anil kapoor
इस मामले में अब तक आरोपी 60 लोगों की गिफ्तारी भी हो चुकी है। नोटिस में एक्टर्स को एक हफ्ते के अंदर साइबराबाद पुलिस के सामने पेश होने के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने QNet कंपनी और विहान डायरेक्ट सेलिंग कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज किए है और धोखाधड़ी के मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया है। 
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan
अधिकारी के अनुसार, उन्हें सीआरपीसी की धारा 91 के तहत व्हाट्स एप नंबर पर नोटिस भेजा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिन्हें नोटिस मिला है, वे अपने प्रतिनिधियों की ओर से अपना ब्योरा पेश कर सकते हैं, उन्हें पुलिस के माध्यम से व्यक्तिगत रूप से पेश होने की जरूरत नहीं है।

4 of 5
jackie shroff
पुलिस के मुताबिक QNet कंपनी में करीब 5 लाख लोगों ने निवेश किया हुआ है। कंपनी हेल्थ वेलनेस, ज्वैलरी और इस तरह के दूसरे प्रोडक्टस बेचने के नाम पर लोगों से पैसे लेती है और फिर उन्हें और लोगों को अपने साथ जोड़ने के लिए कहती। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
yuvraj singh - फोटो : pti
जिन प्रोडक्ट्स को बेचने के नाम पर लोगों को जोड़ा जाता है वो भी एक धोखा है, कंपनी का असली मकसद मनी लांड्रिंग है। इस घोटाले में देशभर के लाखों लोगों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया गया। हालांकि क्यू नेट ने इस आरोप का खंडन किया था 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें