सोनाली सहगल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे सोनाली ने अपने कैप्शन में लिखा, 'मुझे यहां पर यह जोड़ना होगा कि मैं शायद अपनी इम्युनिटी पर काफी घमंड करती थी। मैं कभी बीमार नहीं पड़ती हूं। लेकिन इस वायरस की चपेट में आने के बाद अब मुझे बुखार आ रहा है और यह कई सालों बाद आया है। यह बिल्कुल भी अच्छी भावना नहीं है। यह वायरस हर तरह से भयानक है। लेकिन बहुत सारा तरल पदार्थ, विटामिन, दवाएं, ध्यान और प्रार्थना आपको इससे बाहर निकालने में मदद करेगा।' इस कैप्शन के आखिर में सोनाली ने उन तमाम लोगों को अपना कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी है, जो बीते कुछ समय में अभिनेत्री से मिले हैं।