फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonnalli Seygall: बॉलीवुड सेलेब्स पर कोरोना का कहर, अब एक्ट्रेस सोनाली सहगल हुईं संक्रमित

Tue, 07 Jun 2022 06:00 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनाली सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कोरोना वायरस एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। बीते कुछ दिनों में इंडस्ट्री से जुड़े कई सेलेब्स कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और अब अभिनेत्री सोनाली सहगल भी कोरोना वायरस की चपेट में गई हैं। सोनाली ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। इस पोस्ट में अभिनेत्री ने अपनी तबीयत के बारे में बताते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
सोनाली सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
सोनाली ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में अभिनेत्री का बोल्ड लुक दिख रहा है और दूसरी तस्वीर में वह नो-मेकअप लुक में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ अभिनेत्री ने लंबा चौड़ा कैप्शन दिया, जिसमें उन्होंने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए लिखा, 'आखिरकार दो साल बाद मुझे कोरोना हो गया है। मैं आइसोलेशन में हूं और रिकवर कर रही हूं। यह मैसेज इस बात की याद दिलाता है कि कोविड हमारे जीवन में फिर से घुसपैठ कर रहा है। इसलिए आप सभी मास्क पहनिए। यह लड़ाई अभी और लंबी खींचने वाली है। लेकिन इसे हम जीतेंगे। सुरक्षित रहें और मजबूत बने रहें।'
विज्ञापन

3 of 4
सोनाली सहगल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे सोनाली ने अपने कैप्शन में लिखा, 'मुझे यहां पर यह जोड़ना होगा कि मैं शायद अपनी इम्युनिटी पर काफी घमंड करती थी। मैं कभी बीमार नहीं पड़ती हूं। लेकिन इस वायरस की चपेट में आने के बाद अब मुझे बुखार आ रहा है और यह कई सालों बाद आया है। यह बिल्कुल भी अच्छी भावना नहीं है। यह वायरस हर तरह से भयानक है। लेकिन बहुत सारा तरल पदार्थ, विटामिन, दवाएं, ध्यान और प्रार्थना आपको इससे बाहर निकालने में मदद करेगा।' इस कैप्शन के आखिर में सोनाली ने उन तमाम लोगों को अपना कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी है, जो बीते कुछ समय में अभिनेत्री से मिले हैं।
विज्ञापन

4 of 4
शाहरुख खान- कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बीते कुछ दिनों में बॉलीवुड के कई सितारें कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर, शाहरुख खान और कटरीना कैफ का नाम शामिल है। हालांकि, एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें दावा किया गया कि कटरीना कैफ अब पूरी तरह ठीक हैं और उन्होंने अपना क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें